फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The damaged slope panel of the canal will be repaired at a cost of Rs 1.5 crore.

Kushinagar News: डेढ़ करोड़ की लागत से नहर के क्षतिग्रस्त स्लोप पैनल की होगी मरम्मत

Fri, 19 Apr 2024 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
The damaged slope panel of the canal will be repaired at a cost of Rs 1.5 crore.
-नेपाल से आने वाली मुख्य पश्चिमी गंडक नहर का स्लोप पैनल जगह-जगह क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

-शासन की ओर से धन आवंटन के बाद कई जगहों पर हो रही मरम्मत, रोका गया है पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। फसलों की सिंचाई के लिए जिले से होकर गुजर रही मुख्य पश्चिमी गंडक नहर का स्लोप पैनल जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। कई जगहों पर बोरी में मिट्टी डालकर क्षतिग्रस्त स्लोप पैनल पर डंप कराते हुए नहर को टूटने से भी बचाने की कोशिश की गई है। किसानों की ओर से क्षतिग्रस्त स्लोप पैनल की मरम्मत को लेकर की गई मांग को गंभीरता से लेते हुए शासन ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इससे क्षतिग्रस्त स्लोप पैनल की मरम्मत कराई जाएगी।
नेपाल से निकली मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के पानी से किसान फसलों की सिंचाई करते हैं। इस नहर से कई शाखाएं भी निकली हैं। मुख्य पश्चिमी गंडक नहर का स्लोप पैनल वर्षों से क्षतिग्रस्त है। पिछले साल क्षतिग्रस्त स्लोप पैनल के पास रिसाव होने से नहर टूट गई थी। इससे रोआरी समेत कई गांवों के किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल डूब गई थी। इसको लेकर किसानों ने क्षतिग्रस्त स्लोप पैनल के मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन

किसानों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए शासन ने डेढ़ करोड़ रुपये अवमुक्त किए हैं। इससे क्षतिग्रस्त नहर के स्लोप पैनल की मरम्मत कराई जाएगी। धान का बेहन गिराने से पहले मरम्मत कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
शासन से बजट मिला है। नहर की मरम्मत कराने के लिए पानी बंद कराया गया है। बेहन गिराने से पहले इसकी मरम्मत करा लिया जाएगा।
-भरत राम, एक्सईएन, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed