फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The Daksha Yagna and Sati episode are a message of sacrifice and adherence to Dharma.

Kushinagar News: त्याग और धर्मपालन का संदेश है दक्ष यज्ञ और सती प्रसंग

Mon, 16 Feb 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 16 Feb 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
The Daksha Yagna and Sati episode are a message of sacrifice and adherence to Dharma.
कनौरा गांव में कथा सुनाते आचार्य विरेन्द्र तिवारी ।स्रोत-सोशल मीडिया
जौरा बाजार। क्षेत्र के कनौरा गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन कथावाचक ने दक्ष यज्ञ और सती का प्रसंग सुनाया। कहा कि श्रीमद्भागवत कथा धर्म, त्याग और मर्यादा की कथा है।
विज्ञापन

कथा का शुभारंभ आयोजक छट्ठू गिरी, कमला देवी, जटाशंकर गोस्वामी, राजन गोस्वामी, वाल्मीकि गोस्वामी आदि ने व्यासपीठ की पूजन कर किया। कथा वाचक आचार्य पंडित बीरेंद्र तिवारी ने कहा कि राजा दक्ष ने यज्ञ का आयोजन किया। उन्होंने अहंकारवश भगवान शिव को यज्ञ में आने के लिए आमंत्रित नहीं किया। माता सती ने जब यज्ञ में जाने की इच्छा प्रकट की तो भगवान शिव ने उन्हें बिना निमंत्रण जाने से रोका, लेकिन सती पिता के घर जाने के आग्रह को रोक न सकीं।
विज्ञापन

यज्ञ स्थल पर पहुंचने पर माता सती ने भगवान शिव का अपमान होते देखा, तो वे आहत हुईं। पति का अपमान सहन न कर पाने के कारण सती ने यज्ञ अग्नि में आत्माहुति दे दी। कथा वाचक ने कहा कि अहंकार विनाश का कारण बनता है। जबकि श्रद्धा और सम्मान ही संबंधों की नींव है। उन्होंने कहा कि जहां ईश्वर और संतों का अपमान होता है, वहां शुभ फल नहीं मिलता। जीवन में अहंकार का त्याग कर विनम्रता अपनानी चाहिए। दक्ष का अहंकार ही उसके यज्ञ के विनाश का कारण बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नंदलाल विद्रोही, देवेंद्र उर्फ इंदू उपाध्याय, गुरुदत्त उपाध्याय, अरविंद मिश्र, रामभरोसा कुशवाहा, जयश्री प्रसाद, शिव निषाद, वशिष्ठ गौड़, सुरेश यादव, दिनेश यादव, धर्मेंद्र यादव, सुनील यादव, शम्भू गौड़, रमाशंकर गौड़, मोतीलाल गौड़, धनेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed