फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The couple's family members reached the police station and asked for four days to understand the matter.

Kushinagar News: थाने पहुंचे प्रेमी युगल के परिजन, मामले को समझने के लिए चार दिन का मांगा समय

Tue, 18 Nov 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 18 Nov 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
The couple's family members reached the police station and asked for four days to understand the matter.
नेबुआ नौरंगिया। गोरखपुर जिले की एक युवती नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक के घर पांच दिनों से अनशन पर बैठी थी। वह युवक से शादी की जिद कर रही थी। इस बीच युवक के परिजन घर छोड़कर भाग गए। रविवार को पुलिस ने युवती को वन स्टाप सेंटर भिजवा दिया। मामले में सोमवार को दोनों पक्षों को पुलिस ने थाने पर बुलाया। यहां करीब तीन घंटे तक दोनों परिवारों के अभिभावकों ने आपस में बातचीत की। इसके बाद पुलिस से चार दिन का समय मांगा। पुलिस ने वन स्टाफ सेंटर से युवती को पिता के साथ भेज दिया।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक का गोरखपुर के गोला बाजार इलाके की युवती से इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क हुआ। दोनों में बातचीत होती रही। आरोप है कि युवक, युवती से शादी करने की बात कहकर शारीरिक शोषण भी किया। कुछ दिन पूर्व युवक ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद युवती, युवक के घर पहुंच गई और परिजनों को पूरी बात बताते हुए उसके घर पर अनशन पर बैठ गई।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस तक यह मामला पहुंचा। गांव पहुंची पुलिस ने युवती को वन स्टाप सेंटर भिजवा दिया। इसके बाद युवक के परिजनों को थाने बुलवाया। सोमवार को युवती और युवक के परिजन थाने में करीब तीन घंटे तक आपस में बातचीत किए। युवती के परिजनों ने तहरीर देने के बजाए चार दिन का समय आपस में समझने के लिए पुलिस से मांगा है। इसके बाद युवती के घर वाले बताएंगे कि युवक से शादी होगी या इसके खिलाफ कार्रवाई। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में बातचीत की। तहरीर नहीं मिली है। युवती के पिता ने चार दिन का समय मांगा है। युवती को वन स्टाप सेंटर से पिता की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed