फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The country is witnessing all-round development due to the visionary policies of PM Modi.

Kushinagar News: पीएम मोदी की दूरदर्शी नीति से देश का हो रहा सर्वांगीण विकास

Thu, 18 Sep 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 18 Sep 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
The country is witnessing all-round development due to the visionary policies of PM Modi.
पडरौना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान, जिला स्तरीय रक्तदान शिविर, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य शिविर तथा प्रधानमंत्री के उद्बोधन का सजीव प्रसारण के साथ भारतीय जनता पार्टी का सेवा पखवाड़ा शुरू हुआ। यह दो अक्टूबर तक चलेगा।
विज्ञापन

रविन्द्र नगर मेडिकल कालेज में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जिला स्तरीय रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ सांसद विजय कुमार दुबे ने किया। सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व और अटूट कर्मनिष्ठा से देश के सर्वांगीण विकास का जो मार्ग प्रशस्त किया है, वह अद्वितीय है। उनके नेतृत्व में भारत न केवल डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया जैसे अभियानों से नई तकनीकी क्रांति को अपनाया, बल्कि स्टार्टअप इंडिया और मुद्रा योजना से युवाओं को स्वावलंबन की नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का अवसर दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, सदर विधायक मनीष जायसवाल, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष विनय कुमार जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ.आरके शाही, सीएमएस डॉ. दिलीप, जिला महामंत्री व अभियान संयोजक सुदर्शन पाल आदि मौजूद रहे। रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार रामकोला सीएससी रामकोला पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक विनय प्रकाश गोड ने कहा कि प्रधानमंत्री सभी वर्गों के लिए जो काम कर रहे हैं अपने में एक बड़ा योगदान है। बरवापट्टी प्रतिनिधि के अनुसार तमकुही रेंज, सामाजिक वनिकी द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवरिया के सांसद प्रतिनिधि धीरज त्रिपाठी एक पेड़ मां के नाम से पीपल, बरगद का पेड़ लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed