फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Seminar held on NSS Foundation Day

Kushinagar News: एनएसएस के स्थापना दिवस पर हुई गोष्ठी

Fri, 25 Sep 2026 02:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Seminar held on NSS Foundation Day
पकवा इनार। बुद्ध पीजीी कॉलेज में बृहस्पतिवार को एनएसएस का स्थापना दिवस एवं सेवा संकल्प माह के तहत संगोष्ठी एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. ज्ञानप्रकाश मंगलम ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेवकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में स्वयंसेवकों का योगदान है। समाज में स्वच्छता जागरूकता अभियान, सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान, कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता अभियान, बालिका शिक्षा के प्रति भेदभाव के विरुद्ध अभियान आदि के माध्यम से एन एस एस स्वयंसेवकों ने राष्ट्र की अतुलनीय सेवा की है। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ निगम मौर्य ने किया जबकि अतिथियों का स्वागत एवं विषय प्रवर्तन कार्यक्रम अधिकारी डॉ जितेंद्र मिश्र ने किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ पारस नाथ ने आभार ज्ञापन किया।इस अवसर पर फूलचंद, रिया सिंह, अनामिका गुप्ता समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed