{"_id":"6a3ae97832f83ea6f80b9d7a","slug":"the-consecration-of-goddess-durga-took-place-amidst-the-chanting-of-vedic-mantras-devotees-partook-of-the-prasad-kushinagar-news-c-205-1-ksh1030-162380-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Wed, 24 Jun 2026 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
सुकरौली में दुर्गा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूजन करते श्रद्धालु।संवाद
- फोटो : अमर उजाला
सुकरौली। ब्लॉक परिसर स्थित दुर्गा मंदिर में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत मंगलवार को मां दुर्गा की मूर्ति की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा एवं विशेष पूजन-अर्चन संपन्न हुआ। वैदिक आचार्यों के मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर दिनभर भक्ति और आस्था के माहौल से सराबोर रहा।
प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन कर मां दुर्गा के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शाम को आयोजित विशाल भंडारे में क्षेत्र के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
आयोजकों ने बताया कि मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग मिला, जिससे आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
इस दौरान राजेश गुप्ता, अनमोल जायसवाल, रामप्रवेश कसौधन, विवेक पांडेय, कृष्णा जायसवाल, अंकुश जायसवाल, गणेश कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।