फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The city's hydrants were buried under the guise of development.

Kushinagar News: विकास की आड़ में दफन हो गए शहर के हाईड्रेंट

Sun, 22 Feb 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 22 Feb 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
The city's hydrants were buried under the guise of development.
हाईडेन की खबर में परिचर्चा- निर्मल किशोर अग्रवाल । संवाद
पडरौना। शहर के बाजारों और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में आग से बचाव के समुचित इंतजाम नहीं हैं। शहर में करीब 50 वर्ष पहले बने सभी हाईड्रेंट विकास की गिट्टियों के नीचे दब गए हैं। हालत यह है कि शहर में कहां-कहां हाईड्रेंट लगा है, उसके बारे में शहर के लोगों की बात कौन कहे, नगर पालिका के अधिकतर कर्मचारियों को भी पता नहीं है। शहर के कई मुहल्ले संकरी गलियों में बसे हैं, जहां अग्निशमन विभाग की गाड़ी नहीं पहुंच सकती है। ऐसे में यदि शहर के किसी भी मुहल्ले में आग लग जाए तो उसे बुझाना विभाग के लिए चुनौती होगी। आग लगने पर कुआं खोदना पड़ेगा।
विज्ञापन

पडरौना नगर का गुदरी बाजार शहर का ऐसा बाजार है, जहां लोगों के दैनिक जरूरतों के सभी सामान मिलते हैं। यहां शहर के अलावा आसपास गांवों और बिहार तक के लोग हर दिन बाजार करने आते हैं। यहां सुबह से देर शाम तक खरीदारों की भीड़ रहती है। यहां की गलियां और मुख्य मार्ग इतना संकरा है कि वहां सामान्य तौर पर एक साथ दो बाइक नहीं पहुंच सकती हैं। ऐसे में आग लगने की स्थिति में अग्निशमन विभग की गाड़ी पहुंचने में मुश्किल होगी।
विज्ञापन

इसी तरह नगर का कसेरा टोला, छावनी, साहबगंज, इंदिरानगर, नौका टोला, गांधीनगर, मुन्ना कॉलोनी आदि मुहल्लों की सड़कें भी बेहद संकरी हैं। यदि इन मुहल्लों में किसी भी वजह से आग लग जाए तो उससे निपटने के लिए अग्निशमन विभाग को बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व केसरा टोला स्थित छह मंजिला भवन के पास शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई थी। इसको बुझाने में स्थानीय लोगों के अलावा अग्निशमन विभाग को काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी थी। इसी तरह करीब दो वर्ष पहले नगर के कन्नौजिया वार्ड स्थित एक थोक कपड़े की दुकान और साहबगंज मुहल्ला स्थित एक घर में भी शाॅर्टसर्किट से आग लग गई थी। उसे समय भी आग बुझाने में काफी देर तक परेशान होना पड़ा था। शुक्रवार को शहर के बीच सुभाष चौक के पास अंबेडनगर वार्ड के रामकोला रोड के सटे एक गोदाम में आग लग गई। समय पर पानी नहीं मिलने की वजह से आग बुझाने में देरी हुई। यहां आग बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग के लोगों को एक से दो किलोमीटर दूर से टैंकर में पानी भरकर लाना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



0



सड़क के नीचे दब गए हाईड्रेंट

नगर के रेलवे लाइन के दक्षिण बसे मोहल्लों और मुख्य सड़कों पर नगर पालिका की स्थापना के दौरान ही हाईड्रेंट लगाए गए थे। नगर के बुजुर्ग लोगों ने बताया कि तिलक चौक, मेन बाजार, साहबगंज, गणेश मंदिर, तुरहा टोली, दरबार रोड, कसेरा टोली, धर्मशाला रोड, कोतवाली रोड समेत अन्य कुछ स्थानों पर हाईड्रेंट लगे थे। वे सब सड़क मरम्मत या नए निर्माण के बाद नीचे दब गए हैं। इसकी वजह से पहले के लगे एक भी हाईड्रेंट सक्रिय नहीं है। वहीं करीब दस वर्ष के भीतर कठकुइयां रोड स्थित बिजली निगम कार्यालय के पास दो और नौकाटोला चुंगी के पास एक हाईड्रेंट लगा है, जो अभी सक्रिय बताया जा रहा है।


0




नगर के कई मुहल्ले ऐसे हैं, जहां आग लग जाए तो उसे बुझाना मुश्किल होगा। गलियां इतनी संकरी हैं कि दो पहिया वाहन नहीं पहुंच सकते हैं। ऐसे में अग्निशमन की गाड़ी कैसे पहुंच सकेगी। -अशोक खेतान, व्यापारी।



0



नगर पालिका स्थापना के दौरान शहर के मुख्य बाजार और सड़कों पर हाइड्रेंट लगे थे। करीब 20 वर्ष पहले कुछ स्थानों पर दिखाई देते थे, लेकिन अब सड़कों की मरम्मत और नए निर्माण में दब गए हैं। अब कहां हाइड्रेंट लगा है, दिखाई ही नहीं देता है। - गौतम शुक्ला, नगरवासी।



0


शुक्रवार को रामकोला रोड के पास एक गोदाम में लगी आग बुझाने में अग्निशमन विभाग के लोगों का पसीना छूट गया। करीब डेढ़ वर्ष पहले भी कसेरा टोला स्थित छह मंजिला भवन के पास कपड़े की दुकान में शाॅर्टसर्किट से आग लग गई थी। अग्निशमन और लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। -विजय मद्धेशिया, नगरवासी।



0



नगर में आग लगने से बचाव के पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए, ताकि आग लगने की स्थिति में तात्कालिक उपाय किए जा सकें। नगर पालिका को इस ओर ध्यान देना चाहिए। आग लगने पर कुआं खोदने जैसी स्थिति नहीं होनी चाहिए। -निर्मल किशोरी अग्रवाल, व्यापारी


0



पडरौना नगर समेत सभी कस्बों और गांवों में आग बुझाने के इंतजाम की तैयारी की जा रही है। पानी की उपलब्धता वाले कुछ स्थान चिह्नित भी किए गए हैं। पडरौना में यूएन पीजी कॉलेज के खेल परिसर, नवजीवन ज्योति हाॅस्पिटल और पीडीसीटी मॉल समेत अन्य स्थानों को चिह्नित भी किया गया है। इसके अलावा नगर पालिका से शहर में मौजूद हाइड्रेंट की सूची मांगी गई है, लेकिन अभी सूची मिली नहीं है। - सुरेंद्र कुमार दोहरे, एफएसओ, कुशीनगर।




0


नगर के लोगों की सुरक्षा का इंतजाम करना नगर पालिका की प्राथमिकता में है। आग लगने समेत अन्य विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयारी की जा रही है। नए सिरे से नगर में बिछाई जा रही पाइपलाइन में 20 से अधिक जगह हाइड्रेंट लगाने की योजना है। शीघ्र ही कार्य रूप में भी दिखेगा। -विनय जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष, पडरौना।

हाईडेन की खबर में परिचर्चा- निर्मल किशोर अग्रवाल । संवाद

हाईडेन की खबर में परिचर्चा- निर्मल किशोर अग्रवाल । संवाद

हाईडेन की खबर में परिचर्चा- निर्मल किशोर अग्रवाल । संवाद

हाईडेन की खबर में परिचर्चा- निर्मल किशोर अग्रवाल । संवाद

हाईडेन की खबर में परिचर्चा- निर्मल किशोर अग्रवाल । संवाद

हाईडेन की खबर में परिचर्चा- निर्मल किशोर अग्रवाल । संवाद

हाईडेन की खबर में परिचर्चा- निर्मल किशोर अग्रवाल । संवाद

हाईडेन की खबर में परिचर्चा- निर्मल किशोर अग्रवाल । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed