फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The city will shine with milky light

Kushinagar News: दूधिया रोशनी से जगमग होगा शहर

Thu, 06 Feb 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 06 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The city will shine with milky light
पडरौना। शहर के बड़ी गंडक नहर पुल से लेकर केवल छपरा तक नगर पालिका प्रशासन करीब 80 लाख खर्च करेगा। इससे राहगीरों को जहां सहूलियत मिलेगी, वहीं माॅर्निंग वॉक पर सुबह निकलने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

नहर की पटरी पर बनी सड़क वर्तमान में शहर की बाइपास है, पथ प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने के कारण इधर टहलने के लिए नहीं जाते थे।
शहर के बाइपास सड़क नहर की पटरी पर केवल छपरा तक पथ प्रकाश की व्यवस्था नहीं थी। सड़क के किनारे आबादी भी बस गई है।
अंधेरा होने के कारण माॅर्निंग वॉक के लिए भी लोग नहीं निकल पाते हैं। यह सड़क शहर को नेपाल से जोड़ती है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से इस सड़क पर पथ प्रकाश के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। इसकी स्वीकृति मिलने के बाद नहर के किनारे सड़क पर लाइट लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा शहर के अन्य मोहल्लों में पथ प्रकाश के लिए प्रस्ताव नगर पालिका प्रशासन ने भेज दिया है।
विज्ञापन

स्वीकृति मिलने के बाद इन मोहल्लों में भी जल्द कार्य शुरू होगा। नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने बताया कि पथ प्रकाश पर करीब 80 लाख रुपये खर्च होगा। काम शुरू करा दिया गया है। इस महीने के अंत में सभी लाइटें चालू हो जाएंगी। नगर के किनारे आबादी बस गई है और काफी दिनों से लोगों की मांग भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed