फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The circumambulation path of Hiranyavati river will shine with milky light

Kushinagar News: दूधिया रोशनी से जगमगाएगा हिरण्यवती नदी का परिक्रमा पथ

Tue, 16 Jan 2024 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 16 Jan 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
The circumambulation path of Hiranyavati river will shine with milky light
पकवा इनार। महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में उत्तर प्रदेश प्रो-पुअर पर्यटन विकास की करीब 18 करोड़ से अधिक की लागत से विभिन्न परियोजनाएं पूरी हो रही हैं। इन परियोजनाओं में हिरण्यवती नदी के बुद्धा घाट पर 300-300 मीटर लंबाई में परिक्रमा पथ का निर्माण कार्य पूरा कर लाइटें लगाई जा रही हैं। लाइटें लगने के बाद शाम होते ही परिक्रमा पथ दूधिया रोशनी से जगमगाने लगेगा। इससे बुद्धा घाट की सुंदरता में चार चांद लग जाएगा।
विज्ञापन


कुशीनगर में राही पर्यटक आवास गृह के कमरों, लाबी, शौचालय जीर्णोद्धार, विवाह मंडप, पर्यटन कार्यालय जीर्णोद्धार, फर्नीचर सुविधा, फूड प्लाजा जीर्णोद्धार, बुद्ध विपश्यना उपवन का जीर्णोद्धार, लाॅबी निर्माण, अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित शौचालय, मेडिटेशन सेंटर, फ्लोटिंग फाउंटेन, पाथवे, महात्मा बुद्ध प्रतिमा स्थल सुंदरीकरण, वाटर एटीएम के अलावा बुद्धा घाट पर हिरण्यवती नदी के दोनों तरफ 300-300 मीटर में परिक्रमा पथ, एक फुट ओवरब्रिज, कंक्रीट निर्मित रेलिंग व आकर्षक लाइट लगाया जा रहा है। इस लाइट से शाम अंधेरा होने पर नदी का यह परिक्रमा पथ दूधिया प्रकाश से नहा उठेगा। इसका प्रकाश नदी के जल में प्रतिबिंबित होकर और आकर्षण बढ़ाएगा। नवनिर्मित परिक्रमा पथ के दोनों तरफ यह करीब 25 लाइटें लगाई जा रही हैं। ये सभी एक से दो दिन के अंदर जगमगा उठेंगे। उन्हें टेक्निकल एक्सपर्ट लगाने का काम पूरा करने में जुटे हैं।
विज्ञापन




00

प्रो-पुअर पर्यटन विकास की चल रही सभी परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। उनके मामूली अधूरे पड़े कार्यों को कार्यदायी संस्था गोरखपुर विकास प्राधिकरण की निगरानी में केके कंस्ट्रक्शन कंपनी तेजी से पूरा करा रही है। जल्द ही कुशीनगर को सभी परियोजनाओं का मूर्त रूप दिखेगा। आने वाले पर्यटकों व सैलानियों को आकर्षित करेंगी। -डाॅ. प्राण रंजन, पर्यटन सूचना अधिकारी, कुशीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन


00

ये परियोजनाएं निर्माणाधीन
पर्यटन की कुशीनगर में करोड़ों की लागत से दो प्रमुख परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। उनमें राजकीय बौद्ध संग्रहालय में बुद्धा थीम पार्क का निर्माण व रामाभार स्तूप परिसर में साउंड एंड लाइट शो के शामिल हैं। बता दें कि इन दोनों पर्यटन विकास कार्यों को उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) कार्यदायी संस्था है। हालांकि अभी बुद्धा थीम पार्क का निर्माण कार्य ठप है, इसमें कुछ जमीन अभी चाहिए, जिसके लेने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं साउंड एंड लाइट शो के कार्य तेजी से चल रहे हैं। गणतंत्र दिवस से पूर्व इसे पूरा करने की चुनौती है। निर्माणाधीन परियोजनाओं का लगातार डीएम उमेश मिश्र और पर्यटन विभाग के उच्चाधिकारी जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed