{"_id":"69752b877f53092a9f01e47e","slug":"the-chief-guest-presents-the-award-source-social-media-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-153451-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक विरासत को भाजपा सरकार ने दी नई पहचान : दिनेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक विरासत को भाजपा सरकार ने दी नई पहचान : दिनेश
विज्ञापन
पडरौना। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला स्टेडियम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि जनपद सांस्कृतिक, राजनीतिक और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिल रही है। विद्यालयों के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने कुशीनगर की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित कर आगे बढ़ाने और जनपद के समग्र विकास के लिए सामूहिक संकल्प लेने का आह्वान किया।
सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि अयोध्या, काशी और कुशीनगर जैसी पावन भूमि वाला प्रदेश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्यसभा सांसद कुंवर आरपीएन सिंह ने कहा कि कुशीनगर के विकास को और गति दी जाएगी तथा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनपद को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है।
विज्ञापन
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि उत्तर प्रदेश किसी एक राज्य से बढ़कर एक देश के समान है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा प्रशस्ति पत्र और डमी चेक के माध्यम से लगभग 16. 4 करोड़ रुपये की योजनाओं का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि एवं जनप्रतिनिधियों ने विभागीय स्टालों का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर विधायक हाटा मोहन वर्मा, विधायक खड्डा विवेकानंद पांडे, विधायक रामकोला विनय प्रकाश गौंड, विधायक पडरौना मनीष जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय आदि मौजूद रहे।
ऐतिहासिक विरासत पर की चर्चा
फाजिलनगर। कस्बा स्थित एसवीएम पीजी कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की तरफ से उत्तर प्रदेश दिवस मनाया गया। इसमें प्रदेश की गौरवशाली संस्कृति, ऐतिहासिक विरासत और विकास यात्रा पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता भूगोल विभाग के नवल चौरसिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश केवल जनसंख्या में ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और आर्थिक दृष्टि से भी देश का एक महत्वपूर्ण राज्य है। हिन्दी विभाग के आचार्य डॉ. गिरिजेश मिश्र ने कहा कि किसी भी देश या प्रदेश का विकास वहां के युवाओं के कंधे पर होता है। ऐसे में आप अपनी क्षमता को पहचाने हुए अपना लक्ष्य निर्धारित कर अपने देश प्रदेश के विकास में योगदान देने का कार्य करें।