फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   the centers of up board can incrase

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की बढ़ेगी संख्या

Fri, 04 Nov 2016 10:55 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Fri, 04 Nov 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। अगले वर्ष फरवरी-मार्च में होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष जिले में करीब पांच हजार परीक्षार्थी अधिक होंगे। इसके चलते परीक्षा केंद्रों की संख्या भी बढ़ने की संभावना है। केंद्र निर्धारण से पूर्व सभी विद्यालयों में संसाधनों की जांच के लिए सूची संबंधित तहसील के एसडीएम को भेजी गई है।
विज्ञापन


कुशीनगर जिले में इस वर्ष यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त 247 माध्यमिक विद्यालयों में करीब एक लाख 10 हजार परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। पिछले साल एक लाख पांच हजार परीक्षार्थी थे, इनके लिए 178 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इस सत्र की परीक्षा फरवरी महीने में शुरू होनी है। इसके लिए डीआईओएस कार्यालय ने केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डीएम की सहमति के बाद पिछले वर्ष परीक्षा केंद्र रहे 178 कालेजों समेत पंजीकृत सभी 247 माध्यमिक स्कूलों की सूची जांच के लिए संबंधित तहसील के एसडीएम को भेजी गई है। एसडीएम इन विद्यालयों तक पहुंचने का रास्ता, चहारदिवारी, फर्नीचर, कमरे, परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, शौचालय, विवाद आदि के मामलों की जांच कर अपनी रिपोर्ट डीएम को देंगे। इस रिपोर्ट के आधार पर ही परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए जाएंगे। प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड को भेजी जाएगी और वहां से अनुमोदन के पश्चात अंतिम रूप से परीक्षा केंद्रों की घोषणा होगी। कार्यालय सूत्रों के अनुसार परीक्षार्थियों की बढ़ी संख्या के कारण कम से कम 10 परीक्षा केंद्र बढ़ाने पड़ेंगे। इसका लाभ उन विद्यालयों को मिल सकता है, जिनके यहां पिछले तीन वर्ष से हाईस्कूल की परीक्षा का फार्म भरा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed