{"_id":"6945a6777b78a1ae1b0b2a74","slug":"the-case-of-pushkarnagar-in-dudahi-block-will-reach-the-administration-villagers-have-been-asked-to-provide-photos-of-their-houses-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-151034-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शासन तक पहुंचेगा दुदही ब्लाॅक के पुष्करनगर का मामला, ग्रामीणों से मांगे गए घरों के फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शासन तक पहुंचेगा दुदही ब्लाॅक के पुष्करनगर का मामला, ग्रामीणों से मांगे गए घरों के फोटो
Sat, 20 Dec 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 20 Dec 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
बरवापट्टी। दुदही ब्लाक के गांव दशहवा के टोला पुष्करनगर में शुक्रवार को तमकुहीराज एसडीएम आकांक्षा मिश्रा और क्षेत्रीय वन अधिकारी हरिकेश नायक ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने गांव में पैदल भ्रमण करने के बाद चौपाल के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुनीं।
ग्रामीणों ने बताया कि उन लोगों को नदी की कटान से बेघर होने पर 1979 से पहले उस समय के तत्कालीन एसडीएम पुष्कर शर्मा ने उन्हें बसाया था। उन लोगों को नहीं मालूम था कि जिस जमीन पर बस रहे हैं, वह वन विभाग की जमीन है। बाद में जब वन विभाग की ओर से नोटिस दिया गया है, तब मालूम हुआ है।
जिस जमीन पर हम लोग घर बनाए हैं वह वन विभाग की जमीन है। उसके लिए सरकारी योजनाओं का भी लाभ मिला है। जिसमें आवास, शौचालय, बिजली और अन्य योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिला है। एसडीएम ने कहा कि वन निवासियों की समस्याओं से शासन को यथास्थिति से अवगत कराया जाएगा। जितने लोग इसमें बसे हैं वह लोग अपने-अपने घर का फोटो खिंचवा कर दें। जिसको शासन को भेजकर अवगत कराया जाएगा। इस दौरान ग्राम प्रधान उमेश कनौजिया, हल्का लेखपाल अच्छेलाल, विवेक जयसवाल, नरसिंह यादव, रामाधार यादव मौजूद रहे।