फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The car went out of control when the driver opened the door to spit out chewing tobacco, injuring three people, including a young woman.

Kushinagar News: दरवाजा खोलकर गुटखा थूकते समय अनियंत्रित हुई कार, युवती समेत तीन घायल

Fri, 09 Jan 2026 12:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
The car went out of control when the driver opened the door to spit out chewing tobacco, injuring three people, including a young woman.
उजारनाथ। कुशीनगर से मीरगंज जा रहा स्कार्पियो चालक दरवाजा खोलकर गुटखा थूकने लगा। इससे स्कार्पियो असंतुलित होकर नाले से टकरा गई, इससे स्कार्पियो सवार एक युवती सहित तीन लोग रूप से घायल हो गए। मौजूद लोग घायलों को प्राइवेट डॉक्टर के पास भेजवाए, जहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर ने उन्हें घर भेज दिया।
विज्ञापन

बिहार के गोपालगंज के बदरझिमी पुल मीरगंज निवासी 23 वर्षीय मिथलेश कुमार, 18 वर्षीय मुकेश कुमार और 20 वर्षीय सोनी कुमार के साथ कुशीनगर घूमने गए थे। वहां से वापस घर जाते समय वे पटहेरवा थाना क्षेत्र के पटहेरिया-समउर मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास पहुंचे ही थे कि स्कार्पियो चालक मिथिलेश गुटखा थूकने के लिए स्कार्पियो का दरवाजा खोलकर गुटखा थूकने के लिए नीचे झुका तो स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पास के नाले से टकरा गई। इससे कार सवार तीनों लोग घायल हो गए। मौजूद लोग उन्हें चौराहे के एक प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए, जहां डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed