{"_id":"57e426a54f1c1b4c4da82383","slug":"the-car-stopped-by-people-raised-objections-ro","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपत्ति जता रहे लोगों ने रोकी आरओ की गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपत्ति जता रहे लोगों ने रोकी आरओ की गाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
Updated Fri, 23 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
आरओ की गाड़ी रोक ली।
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के फरना और धर्म समधा ग्राम सभा के प्रधान पद के लिए आवेदन किए दो उम्मीदवारों के पर्चे पर लोगों ने आपत्ति जताते हुए आरओ की गाड़ी रोक ली। आरओ ने डीएम से परामर्श के बाद कार्रवाई की आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
फरना ग्राम सभा में प्रधान पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। पहले हुए दो चुनाव में दावेदार न होने के चलते यहां मतदान नहीं हुआ था। इस बार तीन प्रत्याशियों दिनेश, नंदलाल व साजन उर्फ सर्जन प्रसाद ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। दिनेश के नाम पर गांव के एक व्यक्ति ने आपत्ति दाखिल करते हुए इनके जाति प्रमाण पत्र को गलत बताया है। इसके अलावा धर्मसमधा गांव में प्रधान पद की उम्मीदवार रीतू के जाति प्रमाण पत्र पर भी सुभाष, शनिचरी व शकूर ने आपत्ति दाखिल की है। पर्चों की जांच कर रहे रिटर्निंग अफसर सुरेंद्र राम भास्कर ने कहा कि इन सभी जाति प्रमाण पत्र को डीएम के पास ले जा रहे हैं। वहां जो निर्णय होगा, उसी आधार पर सूची चस्पा कराई जाएगी।