फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The candidate has filed the nomination for the President.

अध्यक्ष के लिए चार उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा

Wed, 08 Nov 2017 12:37 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Wed, 08 Nov 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
The candidate has filed the nomination for the President.
पर्चा दाखिल करते उम्मीदवार। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
पडरौना।  जनपद की तीन नगरपालिका और चार नगर पंचायतों के लिए चल रहे चल रहे नामांकन के चौथे दिन अध्यक्ष के कुल 34 पर्चे बिके, जबकि चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें तीन प्रत्याशी सपा के थे, जबकि एक प्रत्याशी ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन किया। वहीं सभासद के लिए 253 लोगों ने पर्चा खरीदा और 95 ने नामांकन पत्र दाखिल किया। 
विज्ञापन


सभी तहसील मुख्यालयों पर नामांकन दिन के 11 बजे से आरओ और एआरओ की मौजूदगी में शुरू हुआ। पडरौना नगरपालिका परिषद के लिए तहसील में बने नामांकन कक्ष में अध्यक्ष के लिए पांच उम्मीदवारों ने पर्चे खरीदे। आरओ पडरौना एके मौर्या ने बताया कि सपा उम्मीदवार के रूप में हैदर अली राइनी ने दो सेटों में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। यहां के 25 वार्डों के लिए 31 लोगों ने पर्चा खरीदा, जबकि 13 ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। 
विज्ञापन


कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार कप्तानगंज टाऊन एरिया के चेयरमैन पद के लिए सात पर्चे बिके, लेकिन सिर्फ सपा प्रत्याशी माधव सिंह ने पर्चा दाखिल किया। सदस्य पद के 57 पर्चे बिके और केवल ही दाखिल हुआ। रामकोला टाऊन एरिया चेयरमैन के लिए न तो किसी ने पर्चा खरीदा और न ही कोई पर्चा दाखिल हुआ। इस टाउनएरिया के सदस्य पद के लिए 23 लोगों ने पर्चे तथा 12 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार चौथे दिन खड्डा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए निर्दल प्रत्याशी के रूप में सावित्री देवी पत्नी अनिरुद्घ गुप्ता ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दिन अध्यक्ष के छह पर्चे बिके। वहीं सदस्य पद के लिए 28 पर्चे बिके। पूर्व अध्यक्ष स्नेहलता जायसवाल पत्नी राजेंद्र जायसवाल ने चार सेट में पर्चा खरीदा और सविता देवी पत्नी विनोद कुमार ने दो सेट में पर्चा खरीदा। सदस्य पद के लिए 28 पर्चे बिके। 
कसया प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार को नगरपालिका परिषद कुशीनगर के अध्यक्ष के लिए 12 पर्चे खरीदे गए, लेकिन किसी उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। सभासद के लिए 51 पर्चे बिके और 38 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए भी कुछ लोग वहां पहुंचे थे। 

हाटा प्रतिनिधि के अनुसार हाटा नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ एक ही पर्चा दाखिल हुआ। सपा उम्मीदवार के रूप में मारकंडेय मद्घेशिया ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सभासद के लिए 52 लोगों ने पर्चे खरीदे तथा 12 ने दाखिल किए। नामांकन स्थलों पर प्रत्याशियों के साथ पहुंची भीड़ को देखते हुए प्रशासन को गेट बंद कर चार पहिया और दो पहिया वाहनों को परिसर में आने से रोकना पड़ा। तीन बजे तक चले नामांकन के दौरान एसडीएम विपिन कुमार तहसील परिसर में मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी संख्या में पुलिस के जवान भी तैनात किए गए थे। 


तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए चौथे दिन तीन व्यक्तियों ने पर्चे खरीदे, लेकिन अध्यक्ष का कोई पर्चा दाखिल नहीं हुआ। वहीं सदस्य पद के 11 पर्चे बिके तथा 19 ने पर्चे दाखिल किए। सीओ तमकुहीराज आरके तिवारी ने तहसील परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed