{"_id":"6138f3cd8ebc3ea6a9530aef","slug":"the-camp-of-diseases-in-the-rain-the-death-of-the-girl-child-kushinagar-news-gkp4084355164","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह से बढ़े वायरल फीवर और अन्य बीमारियों के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह से बढ़े वायरल फीवर और अन्य बीमारियों के मरीज
विज्ञापन
बरसात में बीमारियों का डेरा, बच्ची की मौत
हर दिन आ रहे वायरल फीवर, झटका, सर्दी-खांसी के मरीज
पीआईसीयू में भर्ती कराए गए हैं बुखार और झटका वाले मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बरसात में संक्रामक बीमारियों ने पांव जमाना शुरू कर दिया है। करीब एक सप्ताह से वायरल फीवर, डायरिया, खांसी, सर्दी, और झटका के लक्षण वाले मरीज जिला अस्पताल में भर्ती कराए जा रहे हैं। बुधवार को सुबह ठाड़ीभार के एक बच्ची की बीमारी से मौत हो गई, जबकि चार भर्ती थे। जनरल वार्ड में भी कई मरीज बुधवार को भर्ती हैं।
जिला अस्पताल के पीआईसीयू में भर्ती तीन वर्षीय रोशनी पुत्री सीताराम की बुधवार को सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। उसे तेज बुखार के साथ झटका आ रहा था। इसके अलावा पडरौना क्षेत्र के गंभीरिया गांव का निवासी छह वर्षीय रेहान तेज बुखार और झटका आने से पांच दिन से भर्ती है। हाटा के क्षेत्र के लंगड़ी गांव की छह वर्षीय सीहा भी इसी बीमारी से पीड़ित है। उसका तीन दिन से पीआईसीयू में इलाज चल रहा है। इसी बीमारी से कुबेरस्थान सीएचसी के अंतर्गत आने वाले सेमरा हर्दो गांव के दो माह के अंकित कुमार को भी तीन दिन से भर्ती कराया गया है। इसके अलावा हाटा क्षेत्र के धर्मपुर गांव की दो माह की रमिता को निमोनिया और बुखार होने की वजह से दो दिन से इलाज चल रहा है। इससे पहले जिला अस्पताल के पीआईसीयू में दो सितंबर को 18, तीन को 21, चार को 11, पांच को 14, छह को 11, सात को 16 और आठ सितंबर को 14 मरीज भर्ती कराए गए थे। बुधवार को जनरल वार्ड में भी बुखार, खांसी और सर्दी-जुकाम के मरीजों का इलाज चल रहा था। मंगलवार को चार और बुधवार को दो मरीज भर्ती थे। इस बाबत सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि बरसात में वायरल फीवर, झटका व अन्य बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। सभी सीएचसी पर इंसेफेलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर सक्रिय कर दिए गए हैं। कप्तानगंज और हाटा में मिनी पीआईसीयू और जिला अस्पताल में पीआईसीयू संचालित किया जा रहा है। आशा कार्यकर्ताओं को भी इस तरह के मरीजों की पहचान कर अस्पताल भेजवाने का निर्देश दिया गया है।