{"_id":"67ddcca15cdacc6c330ce5e3","slug":"the-body-was-brought-to-the-village-the-family-refused-to-perform-the-last-rites-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-134210-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गांव लाया गया शव, घरवालों का अंतिम संस्कार से इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गांव लाया गया शव, घरवालों का अंतिम संस्कार से इन्कार
Sat, 22 Mar 2025 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 22 Mar 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
सलेमगढ़। तमकुहीराज थाना क्षेत्र लतवा मुरलीधर गांव में दो पक्षों के बीच बुघवार की शाम को हुई मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव शुक्रवार की शाम को घर पहुंचा तो परिजन केस दर्ज करने की मांग को लेकर एंबुलेंस से शव नीचे नहीं उतारे और अंतिम संस्कार करने से मना कर दिए। इसकी जानकारी होने पर सीओ तमकुहीराज दो थानों की पुलिस के साथ पहुंचे। कुछ देर बाद क्षेत्रीय विधायक भी पहुंच गए। सभी लोग शव का अंतिम संस्कार कराने के लिए परिजनों से वार्ता करने लगे, परिजन किसी की बात नहीं सुने और केस दर्ज करने की मांग पर अड़े हैं। हालांकि पुलिस जांच के बाद केस दर्ज करने की बात कह रही है। लतवा मुरलीधर गांव निवासी अमित राय (24) बुधवार की शाम को गांव में अपना खेत देखने गए थे। इस दौरान खेत में कूड़ा फेकने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया। मारपीट में अमित राय घायल हो गए। परिजन उनको लेकर घर आए, दूसरे दिन अचानक तबीयत बिगड़ गई तो तमकुहीराज सीएचसी पर लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया, वहां लेकर जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। परिजनों ने पुलिस को मारपीट से मौत होने की सूचना दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया। शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे शव एंबुलेंस से घर पहुंचा तो परिजन दाह संस्कार से मना करते हुए केस दर्ज करने की मांग करने लगे।
इसकी जानकारी मिलने पर सीओ अमित सक्सेना, तमकुहीराज थानाध्यक्ष अमित शर्मा, तरायासुजान की पुलिस गांव पर पहुंच गई। पुलिस और परिजनों के बीच कई राउंड वार्ता हुआ, लेकिन बात नहीं बनी। कुछ देर बाद पहुंचे विधायक डॉ. असीम कुमार राय भी अमित के परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन हत्या का केस दर्ज कराने की मांग पर अड़े हैं। डाक्टरों के अनुसार युवक के सीने में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। सीओ अमित सक्सेना ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। घर वाले केस दर्ज करने के लिए दबाव बना रहे हैं। जल्दबाजी में कार्रवाई करना उचित नहीं होगा।