{"_id":"62ab729a18d3a15842570797","slug":"the-body-of-the-young-man-was-brought-to-the-house-there-was-chaos-kushinagar-news-gkp440557469","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पर युवक का शव लाया गया, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर पर युवक का शव लाया गया, मचा कोहराम
विज्ञापन
घर पर युवक का शव लाया गया, मचा कोहराम
समउर बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव गगलवा चैन पट्टी निवासी शहीद आलम उर्फ रिंकू (42) का शव बृहस्पतिवार को घर लाया गया। घर पर कोहराम मच गया। मंगुरी पट्टी स्थित एक ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर-ट्राली चलाने वाले शहीद आलम की बुधवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।
गांव के इफ्तेखार अहमद बरकाती ने बताया कि शहीद आलम की पत्नी और दो बच्चे हैं। पुत्र गुलाब हुसैन, पुत्री साबरा खातून और पत्नी सितारा खातून का रो-रोकर बुरा हाल था।
परिवार की हालत देखकर सभी की आंखें नम हो गईं। परिवार का सहारा कौन बनेगा, यह सवाल भी लोग एक-दूसरे से पूछते रहे। गांव के गुड्डू, नईम अहमद, हैदरअली, छोटे का कहना था कि शहीद आलम बहुत ही मिलनसार युवक थे।