{"_id":"6802a048973c919d87025e35","slug":"the-body-of-a-youth-who-had-gone-out-to-distribute-wedding-invitations-was-found-in-the-bushes-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-135880-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शादी का न्याेता बांटने निकले युवक की झाड़ियों में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शादी का न्याेता बांटने निकले युवक की झाड़ियों में मिली लाश
Sat, 19 Apr 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर/कसया। अपनी शादी का न्योता बांटने की बात कह घर से निकले युवक की शुक्रवार को बाड़ी पुल के समीप हाईवे के किनारे झाड़ी में लाश मिली। पास में उसकी बाइक भी थी। एक आंख और चेहरे पर गंभीर चोट का निशान भी मिले हैं।
युवक के खिलाफ तीन दिन पूर्व ही प्रेमिका के परिजनों ने रामकोला थाने में बेटी के अपहरण करने का केस दर्ज कराया था।
हत्या के बाद युवक के घर वालों ने प्रेमिका के परिजनों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। रामकोला पुलिस प्रेमिका और उसके घर वालों से पूछताछ कर रही है।
महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती अपने ननिहाल रामकोला कस्बे में रहकर पढ़ाई करती है। उसका तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के अमवा चौधरी गांव निवासी रामचंद्र गिरी के 22 वर्षीय बेटे आदित्य से प्रेम संबंध था। आदित्य की शादी 13 मई को तय थी।
विज्ञापन
घर से युवक 15 अप्रैल को अपनी शादी का कार्ड बांटने के लिए घर से बाइक लेकर निकला। पुलिस के अनुसार, युवक रामकोला गया और देर शाम को प्रेमिका को उसके घर से बाइक से लेकर निकल गया। इसकी जानकारी होने पर युवती के मामा व अन्य परिजनों ने पीछा किया। देर रात युवती को लेकर इसके मामा रामकोला थाने पर पहुंचे। नानी बच्ची देवी की तहरीर पर रामकोला पुलिस ने अपहरण और जबरन शादी के लिए लेकर जाने का केस दर्ज कर लिया।
उधर, जब बेटा देर रात तक नहीं लौटा तो पिता रामचंद्र गिरी ने 16 अप्रैल को तुर्कपट्टी पुलिस को तहरीर देकर बेटे के गायब होने की शिकायत कराई। आरोप है पुलिस ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। शुक्रवार को रामचंद्र गिरी ने एसपी काे शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। अपने गांव के एक व्यक्ति और युवती के ननिहाल के लोगों पर हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया था।