फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The body of a young man was found hanging from a tree, there was an outcry

Kushinagar News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मची चीख-पुकार

Wed, 11 Jun 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 11 Jun 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a tree, there was an outcry
कसाय/टेकुआटार। रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार पुरानी बाजार में एक गन्ने के खेत के समीप शीशम के पेड़ में एक युवक का फंदे से लटकता हुआ शव मिला। चरवाहों ने लटकता शव देख शोर मचाया। शोर सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंचे और किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने शव का शिनाख्त कराते हुए पेड़ से उतरवाया और पंचनामा बनवाकर देर शाम को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को डीह टोला गांव के बाहर बच्चे बकरी चरा रहे थे। चंवर में एक शीशम के पेड़ में लटकता शव देख शोर मचाने लगे। अगल-बगल के ग्रामीण जुटे तो शव की शिनाख्त टेकुआटार पुरानी बाजार निवासी 25 वर्षीय टिम्मल पुत्र रामदुलारे के रूप में हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी आनंद कुमार गुप्ता मयफोर्स घटना की जानकारी ली और पेड़ से लटकते शव का निरीक्षण किया। शव को पेड़ से उतरवा कर पंचनामा बनवाया तब तक मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंचकर साक्ष्य इकठ्ठा की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस संबंध में एसओ रामकोला आनंद कुमार गुप्ता ने कहा कि शव पीएम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed