फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The body of a woman living at her parents' house was found hanging.

Kushinagar News: मायके में रह रही महिला का फंदे से लटका मिला शव

Sun, 26 Oct 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 26 Oct 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
The body of a woman living at her parents' house was found hanging.
तरयासुजान। क्षेत्र के बेदुपार गांव में अपने मायके में रह रही एक महिला का शव रसोई घर में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के समय मृतक महिला का पति बच्चों के साथ अपने गांव थे। उन्हें पुलिस ने घटना की जानकारी दी। तरयासुजाना थाना क्षेत्र के गांव बेदुपार निवासी स्वर्गीय ब्रजेश दूबे की लाडली (38) इकलौती बेटी थी। करीब 14 वर्ष पहले उसका विवाह तरयासुजान थाना क्षेत्र के मैरवां गांव निवासी मनीष पांडेय से हुई थी। उनसे एक बेटा और एक बेटी है।
विज्ञापन

माता-पिता की इकलौती संतान होने के चलते लाडली ससुराल से मां और मायके की संपत्ति देखभाल के लिए आते रहती थीं। बच्चे ससुराल में पति के साथ रहकर स्कूल जाते थे। बीते कुछ दिनों से लाडली का मां बीमार थीं। उनकी देखभाल के लिए वे ससुराल से मायके आईं थीं।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह घर के रसोई घर में उसका शव फंदे से लटकता मिला। घटना के बाद से मृतक महिला की मां रोते-रोते अचेत हो जा रहीं थी। सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस घटना की जानकारी उनके पति मनीष पांडेय को दी, लेकिन खबर लिखे जाने तक वे घटना स्थल पर नहीं आए थे। इस संबंध में तरयासुजान एसएचओ धनवीर सिंह ने बताया घटना प्रथम दृष्टया संदेहास्पद है। पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया है। पति को घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed