फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The body of a teenager was found two hundred meters away from the cemetery, suspicion of black magic, police started investigation

Kushinagar News: कब्रिस्तान से दो सौ मीटर दूर मिली किशोरी की लाश, टोटके की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 22 Jul 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 22 Jul 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
The body of a teenager was found two hundred meters away from the cemetery, suspicion of black magic, police started investigation
पटहेरवा। क्षेत्र के शहदौली उर्फ पटहेरिया गांव निवासी बिस्मिल्लाह अंसारी की 11 वर्षीय बेटी चिकन पाॅक्स से पीड़ित थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शनिवार की शाम को उसका शव कब्रिस्तान में दफन कर दिया। सोमवार की सुबह एक व्यक्ति ने देखा कि कब्र खोदा गया है और शव गायब है। उसने इसकी सूचना परिजनों को दी। जानकारी मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। कब्र से करीब 200 मीटर दूर टेलीकॉम टाॅवर के पास झाड़ी में शव मिला। शरीर पर कोई चोट या खरोच का निशान नहीं था।
विज्ञापन


पास में दो काले रंग का बुर्का और एक साड़ी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। फाॅरेंसिक टीम ने जांच के लिए मौके से साक्ष्य जुटाए और कपड़े, कफन को भी कब्जे में ले लिया। प्रथम दृष्टया टोटके की आशंका जताई जा रही है, हालाकि पुलिस इसकी जांच कर रही है। शहदौली उर्फ पटहेरिया की 11 वर्षीय गुलफ्सा चिकन पाॅक्स से पीड़ित थी। उसकी हालत गंभीर हो गई थी, परिजन उसको इलाज के लिए मेडिकल कालेज कुशीनगर ले गए। सेहत में सुधार नहीं होने पर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार को दोपहर में परिजन उसका शव गांव के कब्रिस्तान में दफन कर दिए। पिता के मुताबिक वह चिकन पाॅक्स और बुखार से पीड़ित थी। कब्रिस्तान के पास एक चूड़ा मिल का निर्माण चल रहा है। इस दौरान सोमवार की सुबह मिल मालिक ने जंगले से देखा तो कब्र की मिट्टी हटी थी और शव गायब था। इसकी जानकारी परिजनों को दी। पुलिस पहुंची और फारेंसिक टीम को बुलाई। सात घंटे की खोजबीन में टेलीकॉम टॉवर के पास झाड़ी में किशोरी का शव लोगों ने देखा। शव के अगल बगल दो नकाब और एक काले रंग की साड़ी बरामद हुई। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि कब्र से शव निकाला गया है और कैसे वहां तक पहुंचा है। इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जानवर निकाले होते तो शरीर पर खरोच या निशान होता। इसकी जांच की जा रही है। टोटका की भी आशंका जताई जा रही है। पिता की तहरीर पर अज्ञात पर केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed