{"_id":"67d71a3d925cdb2ae8055589","slug":"the-body-of-a-girl-missing-from-her-home-was-found-in-the-big-gandak-canal-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-133882-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: घर से लापता युवती की बड़ी गंडक नहर में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: घर से लापता युवती की बड़ी गंडक नहर में मिली लाश
Mon, 17 Mar 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। घर से लापता युवती की लाश लतवा बाजार के पास गंडक नहर में रविवार को दोपहर में मिली। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन और गांव वाले पहुंच गए। घर वालों ने गांव के तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में दम घुटने से युवती की मौत की पुष्टि हुई है।
तमकुहीराज थाना के गोड़इता श्रीराम निवासी दिलीप शर्मा की 19 वर्षीय बेटी वर्षा शनिवार देर रात को घर से लापता हो गई। परिजनों ने पूरी रात उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। रविवार सुबह परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के तीन युवकों पर अगवा करने का आरोप लगाया। केस दर्ज कर पुलिस तीनों युवकों से थाने में पूछताछ कर रही थी।
इसी बीच दोपहर में सूचना मिली कि बड़ी गंडक नहर में युवती का शव मिला है। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो लापता युवती वर्ष का था।