फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The body of a finance company employee was found hanging, police started investigation

Kushinagar News: फंदे से लटका मिला फाइनेंस कंपनी के कर्मी का शव, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 18 Aug 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 18 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
The body of a finance company employee was found hanging, police started investigation
लक्ष्मीपुर। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र में आरबीएल माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। उसकी पहचान संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल निवासी दीपक पांडेय (32) के रूप में हुई है। वह पिपरा जटामपुर मार्ग पर एक किराए के मकान में रहता था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब आठ बजे मकान मालिक झाड़ू लगाने पहुंचे। इस बीच माइक्रो फाइनेंस कंपनी से मकान मालिक को फोन आने लगा। बताया जा रहा है कि दीपक के फिंगर प्रिंट लगाने का समय हो रहा था। मकान मालिक ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, पर कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

इसके बाद जब खिड़की से झांककर देखा तो दीपक का शव पंखे से लटका हुआ था। जानकारी मिलने पर कंपनी के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। कुबेरस्थान थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खिड़की की जाली हटाकर शव को नीते उतारा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed