फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The BJP is diverting attention from development issues by entangling the public in the politics of religion.

Kushinagar News: धर्म की राजनीति में उलझाकर विकास के मुद्दों से भटका रही है भाजपा

Mon, 05 Oct 2026 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
The BJP is diverting attention from development issues by entangling the public in the politics of religion.
कुशवाहा जन पंचायत की महा जनसभा में जुटे विभिन्न वर्गों के लोग, मतदाता सूची और एसआईआर को लेकर भी जताई चिंता
विज्ञापन


पकड़ियार बाजार। स्थानीय बाजार स्थित एक विद्यालय परिसर में रविवार को सपा की ओर से पीडीए की कुशवाहा जन पंचायत की महा जनसभा हुई। इसमें विभिन्न वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया। लोगों को संबोधित करते हुए सपा नेताओं ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए पीडीए के साथ खड़े होने का आह्वान किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय महासचिव आरएस कुशवाहा ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले विदेशों से काला धन वापस लाने, किसानों की आय दोगुनी करने और महंगाई कम करने समेत कई वादे किए थे। इसके बावजूद आज जनता महंगाई और दूसरी समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विकास के मुद्दों पर बात करने के बजाय हिंदू-मुस्लिम और धर्म की राजनीति को अधिक महत्व दे रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अपने वोट को बांटने के बजाय पीडीए को मजबूत करना जरूरी है। पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा सभी वर्गों को सम्मान और भागीदारी देने का काम किया है। महंगाई और जनसमस्याओं से राहत दिलाने के लिए पीडीए को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने मतदाता सूची और एसआईआर प्रक्रिया को लेकर चिंता जताते हुए लोगों से अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहने की अपील की। जनसभा को सपा जिलाध्यक्ष रामअवध यादव, सपा नेता विजय प्रताप कुशवाहा, रणविजय सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा, महिला सभा की प्रदेश सचिव काजल यादव आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मिठाई लाल यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भगवान दयाल गुप्ता, विवेक ओझा, विजय रथ मोहन, सोनू पहलवान, परवेज, संजय यादव, शैलेंद्र प्रताप यादव, मनोज कुशवाहा, बड़े अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed