फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The bike collided with the truck, the death of the young man, the other serious

ट्रक में टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Wed, 21 Sep 2022 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
The bike collided with the truck, the death of the young man, the other serious
ट्रक में टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन

अहिरौली बाजार। स्थानीय थाना क्षेत्र के कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग पर महुअवा गांव के पास खड़े ट्रक में पीछे से बाइक टकरा गई। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से कप्तानगंज सीएचसी पर ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
मंगलवार की रात पौने नौ बजे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मलुकही निवासी बृजमोहन सिंह ( 35) अपने गांव के ही ज्ञान सिंह (28) के साथ रात में पिपराइच से लौट रहे थे। बृजमोहन सिंह बाइक चला रहे थे। पीछे ज्ञान सिंह बैठे हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, किसी ने हेलमेट नहीं लगाया था। बाइक लेकर बृजमोहन महुअवा खुर्द गांव के पास पहुंचे। सड़क पर पहले से खड़े ट्रक में पीछे से उनकी बाइक टकरा गई। बाइक लेकर बृजमोहन सिंह ट्रक के नीचे चले गए। दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना आसपास के लोगों ने अहिरौली पुलिस को दी।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही अहिरौली थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार गुप्ता पुलिस टीम के साथ पहुंचे। दोनों घायलों को सीएचसी कप्तानगंज ले जाया गया। वहां डॉक्टरों बृज मोहन सिंह को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृत युवक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। प्रभारी निरीक्षण पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि ट्रक और बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed