फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   three friends died after Bike collides with bridge in Kushinagar

Kushinagar News: कुशीनगर में पुल से टकराई बाइक, तीन दोस्तों की मौत

Thu, 01 Sep 2022 10:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 01 Sep 2022 10:57 AM IST
सार

हादसे में बाइक सवार बलवंत और भरत की गंभीर चोट लगने से मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मधुबन को अस्पताल भेजवाया। मधुबन की हालत गंभीर थी। उन्हें स्थानीय अस्पताल से रेफर होने के बाद इलाज के लिए गोरखपुर ले जाया जा रहा था। रास्ते में कुसम्ही के पास मधुबन की भी मौत हो गई।

विज्ञापन
three friends died after Bike collides with bridge in Kushinagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

कुशीनगर जिले के भैंसहा हेतिमपुर नहर के पास बाइक के अनियंत्रित होकर पुल से टकरा जाने से उस पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि तीसरे की गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हुई। हादसा बुधवार की सुबह हुआ।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के विशंभरापुर (सपहां) निवासी बलवंत (35), भरत कुशवाहा (34) व मधुबन प्रजापति (33) दोस्त थे। वे बुधवार की सुबह करीब 11 बजे एक ही बाइक से सवार होकर कुशीनगर की तरफ आ रहे थे। वे बाइक से राष्ट्रीय राजमार्ग-28 स्थित भैंसहा हेतिमपुर नहर के पास पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तभी बाइक चालक ने किसी वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की।
विज्ञापन


इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार बलवंत और भरत की गंभीर चोट लगने से मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मधुबन को अस्पताल भेजवाया। मधुबन की हालत गंभीर थी। उन्हें स्थानीय अस्पताल से रेफर होने के बाद इलाज के लिए गोरखपुर ले जाया जा रहा था। रास्ते में कुसम्ही के पास मधुबन की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को बताया कि बाइक सवार युवकों में से किसी ने हेलमेट नहीं लगाया था। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तरफ से मिली तहरीर के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed