फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The ball went into the canal to remove child

नहर से गेंद निकालने में डूब गया बच्चा

Wed, 24 Feb 2016 11:26 PM IST
kushinagar beauro
kushinagar beauro Updated Wed, 24 Feb 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खड्डा। मुख्य पश्चिमी गंडक नहर से गेंद निकालने के चक्कर में बुधवार को दस वर्षीय बच्चा डूबकर लापता हो गया। साथी बच्चों ने गांव में जाकर शोर मचाया। इसके बाद परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की लेकिन बच्चे का पता नहीं चला।
विज्ञापन



खड्डा थानाक्षेत्र के सोहरौना गांव निवासी महेंद्र का 10 वर्षीय बेटा विपिन बुधवार को अपने हमउम्र बच्चों के साथ गांव के बगल से गुजरने वाली मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के किनारे पशु चराना गया था। नहर में कहीं से गेंद बहता हुआ दिखा, जिसे देखकर विपिन गेंद निकालने के लिए नहर किनारे एक पतले पेड़ की डाली पकड़कर गेंद पकड़ने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन


इसी दौरान पेड़ी की डाल से पैर फिसल गया और वह पानी में गिरकर डूब गया। साथ में गए बच्चों ने शोर मचाया तो गांव के लोग पहुंच गए।


जब तक लोग कुछ कर पाते विपिन लापता हो गया। लापता विपिन की मां आरती एवं उसके परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। खबर लिखे जाने तक बच्चे का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed