Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The Ashoka Pillar will enhance the prestige of Manni Tal and provide a boost to tourism.

Kushinagar News: अशोक स्तंभ से बढ़ेगा मन्नी ताल का गौरव, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Sat, 07 Nov 2026 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
The Ashoka Pillar will enhance the prestige of Manni Tal and provide a boost to tourism.
मेरा गांव-मेरा गौरव अभियान के तहत खोटही को मिलेगी नई पहचान, पर्यटन और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने की पहल
विज्ञापन

रामकोला। खोटही ग्राम सभा के मन्नी ताल परिसर में शुक्रवार को ग्राम गौरव स्तंभ (अशोक स्तंभ) का लोकार्पण किया गया। सांसद विजय कुमार दुबे और विधायक विनय प्रकाश गोंड ने इसका उद्घाटन किया। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से विकसित हो रहे इस पर्यटन स्थल से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।
इस मौके पर सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि अशोक स्तंभ खोटही गांव के गौरव और पहचान का प्रतीक बनेगा। गांवों का विकास केवल सड़क, बिजली और पानी तक सीमित नहीं होना चाहिए। उनकी ऐतिहासिक पहचान, संस्कृति और प्राकृतिक धरोहर का संरक्षण भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। मन्नी ताल में स्थापित यह स्तंभ आने वाली पीढ़ियों को अपनी विरासत से जोड़ेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ''मेरा गांव-मेरा गौरव'' की सोच गांवों को उनकी विशिष्ट पहचान दिलाने का माध्यम है। ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा मिलने से स्थानीय रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। मन्नी ताल का विकास खोटही ग्राम सभा के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी संजय चौहान ने कहा कि किसी गांव की असली पहचान उसकी संस्कृति, परंपरा और प्राकृतिक संपदा से होती है। मन्नी ताल में स्थापित अशोक स्तंभ केवल स्मारक नहीं, बल्कि शांति, सद्भाव और एकता का प्रतीक है।

जॉइंट मजिस्ट्रेट मयंक त्रिपाठी ने कहा कि ''मेरा गांव-मेरा गौरव'' अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की विशेषताओं और खूबियों को पहचान दिलाना है।

मन्नी ताल परिसर में पर्यटन स्थल विकसित करने के लिए करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। यहां सीसी सड़क, सोलर लाइट, फूल-पौधे, झूले और छोटी नावों जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं।


इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, एसडीएम कप्तानगंज आकांक्षा मिश्रा, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा सहित कई अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed