{"_id":"6949a650878e8fec720b8aa3","slug":"the-anti-encroachment-drive-will-begin-on-the-28th-shopkeepers-have-been-instructed-to-remove-their-encroachments-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-151200-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अतिक्रमण हटाओ अभियान 28 से, दुकानदारों को कब्जा हटाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अतिक्रमण हटाओ अभियान 28 से, दुकानदारों को कब्जा हटाने के निर्देश
Tue, 23 Dec 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
कसया। नगर की सड़कों की पटरियों और सार्वजनिक स्थलों पर बढ़ते अवैध अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दुकानदारों व व्यवसायियों को निर्देश दिया गया कि वे निर्धारित समय के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा 28 दिसंबर से अभियान चलाकर तीन दिन लगातार कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में एसडीएम डॉ संतराज सिंह बघेल ने कहा कि नगर के प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण के चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बन रही है और आम नागरिकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर को अतिक्रमण मुक्त बनाने का निर्णय लिया गया है।
अभियान की तैयारी के तहत नगर के गोरखपुर मार्ग और पडरौना मार्ग पर निरीक्षण किया गया। इस दौरान दुकानों के बाहर फैलाए गए सामान, ठेले और अस्थायी कब्जों को लेकर दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई। नियमों की अनदेखी करने वाले कुछ दुकानदारों पर मौके पर ही जुर्माना भी लगाया गया। इस दौरान श्रवण तिवारी, हरेंद्र यादव, एई मुकेश वर्मा, एसआई गौरव श्रीवास्तव मौजूद रहे।