फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The amount of the schemes will be sent to the account of the parents

Kushinagar News: अभिभावकों के खाते में भेजी जाएगी योजनाओं की राशि

Tue, 15 Apr 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 15 Apr 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
The amount of the schemes will be sent to the account of the parents
पडरौना। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठवीं तक के छात्रों के अभिावकों के खाते में इस बार शीघ्र ही डीबीडी की धनराशि पहुंच जाएगी। इसके लिए ड्रेस, जूता-मौजा, स्वेटर, स्कूल बैग सहित स्टेशनरी के लिए अभिभावकों के खातों में डीबीटी की धनराशि को बैंक खातों में पहुंचाने को लेकर विभाग विवरण अपलोड करने में जुट गया है। जिले में 2464 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय संचालित है। इनमें करीब 2.50 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए बेहतर शिक्षा मिल सके। इसके लिए शासन की ओर से छात्रों को कई सुविधाएं दी जा रही हैं। जिसमें छात्रों को निशुल्क किताबें, मिड-डे मील योजना के तहत विद्यालय में ही गर्म खाना बनाकर खिलाया जाता है। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं के लिए प्रत्येक वर्ष नवीन शैक्षिक सत्र में ड्रेस, जूते-मोजे, स्वेटर, स्कूल बैग सहित स्टेशनरी खरीदने के लिए शासन की ओर से डीबीटी के जरिए अभिभावकों के बैंक खातों में 1200 रुपये पहुंचाए जाते हैं। इन रुपयों से अभिभावक अपने बच्चों के लिए ड्रेस, जूता-मौजा, स्वेटर, बैग सहित स्टेशनरी खरीदता है। इस साल एक अप्रैल से नवीन शैक्षिक सत्र शुरू हो चुका है। साथ ही विद्यालयों में प्रवेश उत्सव के तहत नए छात्र-छात्राओं को विद्यालयों में प्रवेश कराने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed