फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The Agriculture Department conducted land verification in Sukrauli.

Kushinagar News: सुकरौली में कृषि विभाग ने किया भूमि का सत्यापन

Sun, 30 Aug 2026 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
The Agriculture Department conducted land verification in Sukrauli.
सुकरौली। शासन के निर्देश पर कृषि विभाग ने शनिवार को सुकरौली क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भूमि सत्यापन अभियान चलाया। विभागीय कर्मचारियों ने अवरवां, बेलही, बरवां, महादनपुर, सिहुलिया समेत अन्य गांवों का भ्रमण कर खेतों का निरीक्षण किया। टीम ने खतौनी में दर्ज भूमि के विवरण का मिलान किया।
विज्ञापन


जांच के दौरान यह भी देखा गया कि जिन भूमि अभिलेखों में खेती दर्ज है, वहां वास्तव में कृषि कार्य हो रहा है या नहीं। कई स्थानों पर कृषि भूमि पर मकान, बगीचे अथवा अन्य उपयोग पाए जाने की जानकारी एकत्र की गई। ऐसे मामलों की रिपोर्ट तैयार कर राजस्व अभिलेखों के अनुरूप अद्यतन कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित कृषि आधारित योजनाओं का लाभ केवल पात्र किसानों तक ही पहुंचे।
विज्ञापन


एडीओ (कृषि) प्रवीण ओझा ने बताया कि विभागीय निर्देशों के अनुसार समय-समय पर इस प्रकार का सत्यापन अभियान चलाया जाता है। जांच के दौरान संकलित सभी तथ्यों की रिपोर्ट तैयार कर संबंधित अधिकारियों को भेजी जाएगी, ताकि आवश्यक कार्रवाई करते हुए राजस्व अभिलेखों को वास्तविक स्थिति के अनुरूप अद्यतन कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed