Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The administration remained vigilant regarding Friday prayers.

Kushinagar News: जुमे की नमाज को लेकर चौकस रहा प्रशासन

Sat, 04 Oct 2025 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
The administration remained vigilant regarding Friday prayers.
कुशीनगर। मूर्ति विसर्जन की तैयारी सुबह से ही आयोजकों ने शुरू कर दिया था। हवन-पूजन करने के बाद विसर्जन के लिए जुलूस निकला। दोपहर में जुमे की नमाज भी अदा करने के लिए मस्जिदों पर नमाजियों की भीड़ रही। कई ऐसे रूट हैं जहां मस्जिद हैं और देवी प्रतिमाएं उसी रास्ते निकलती हैं। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन पूरे दिन चौकन्ना रहा। डीएम महेंद्र प्रताप तंवर और एसपी केशव कुमार मातहतों के साथ पडरौना शहर की सड़कों पर उतरे और संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण किया। मस्जिदों पर पुलिस तैनात रही। पडरौना शहर में कुछ प्रतिमाओं का विसर्जन बृहस्पतिवार को हुआ, लेकिन अधिकतर प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार को हुआ। वहीं जुमे की नमाज को लेकर भी प्रशासन सतर्क रहा। शहर से लेकर गांव तक मस्जिदों के आसपास पुलिस की तैनाती रही, वहीं जिस रूट से प्रतिमाओं का विसर्जन होने के लिए जुलूस निकला, उस रूट पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। वहीं डीएम, एसपी, सदर सीओ अजय कुमार सिंह, एसडीएम ऋषभ पुंडीर पडरौना शहर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बालिकाओं, महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत प्रमुख मार्गों, चौराहों, बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों आदि पर पैदल गश्त किया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed