फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The administration got the statue installed on government land removed

Kushinagar News: सरकारी भूमि पर लगाई गई प्रतिमा को प्रशासन ने हटवाया

Thu, 14 Mar 2024 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 14 Mar 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
The administration got the statue installed on government land removed
हाटा। नगर पालिका हाटा के वार्ड संख्या 12 शारदा नगर ढाढ़ा चौराहे पर सरकारी जमीन पर मंगलवार की शाम को कुछ लोगों ने चबूतरा बनाकर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की आदम कद प्रतिमा लगा दी। इसकी शिकायत कुछ लोगों ने प्रशासन से की और आरोप लगाया कि सरकारी भूमि पर मनमाने ढंग से बगैर प्रशासनिक अनुमति के प्रतिमा रखी गई है। बुधवार को एसडीएम ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और करीब तीन-चार घंटे की मशक्कत के बाद प्रतिमा को हटवा कर जमीन को खाली कराया।
विज्ञापन

ढाढ़ा चौराहे के पास सरकारी जमीन पर नगर पालिका की ओर से वाटर एटीएम लगाने के लिए चबूतरा बनाया गया था। मंगलवार को ढाढ़ा दलित बस्ती के लोगों ने उसी जगह पर एक चबूतरा बना कर उस पर बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा रख कर उसकी पूजा करने लगे। इस बात की शिकायत कुछ लोगों ने प्रशासन को दी। बुधवार को एसडीएम प्रभाकर सिंह राजस्व टीम के साथ और सीओ कुंदन सिंह, कोतवाल राज प्रकाश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन के आने की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में महिलाएं वहां पहुंच गईं और प्रतिमा को चारों और घेर कर खड़ी हो गईं। प्रशासन ने बताया कि बगैर अनुमति के सरकारी भूमि पर प्रतिमा नहीं रखी जा सकती है, लेकिन महिलाएं प्रतिमा हटाने को तैयार नहीं थीं। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद प्रशासन वहां से प्रतिमा हटवाने में सफल हो सका। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस टीम तैनात रही।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम प्रभाकर सिंह ने बताया कि बगैर अनुमति के सरकारी भूमि पर रखी गई प्रतिमा को लोगों का समझा कर हटवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed