फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The accused of firing died in the medical college

Kushinagar News: गोली चलाने के आरोपी की मेडिकल कॉलेज में मौत

Thu, 23 Feb 2023 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 23 Feb 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
The accused of firing died in the medical college
उजारनाथ/पटहेरवा। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव करमैनी डीह में गोली चलाने के आरोपी की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। उसका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। परिजनों की सूचना पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है। एसएचओ पटहेरवा ने बताया कि आरोपी काफी दिनों से गंभीर बीमारी से पीड़ित था।
विज्ञापन

करमैनी बाजार गांव में 17 फरवरी को बकरी चराने के लिए विवाद हुआ था। इससे गुस्साए डॉ. जियाउल इस्लाम ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली दाग दी। गांव के मुहम्मद आरिफ (25) के कंधे में गोली लगी। घटना के बाद गांव के लोगों ने आरोपी को पकड़कर रिवाल्वर छीन लिया। उसे पुलिस को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने गोली से घायल मुहम्मद आरिफ और आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

वहां हालत गंभीर बताकर डॉक्टर ने आरोपी जियाउल इस्लाम को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। गोली चलाने के मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ था। पटहेरवा के एसएचओ गिरीजेश उपाध्याय ने बताया कि आरोपी डॉक्टर की उपचार के दौरान मौत हो गई है। वह लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed