{"_id":"6341bb9022156a02737902ac","slug":"thana-samadhan-diwas-conduct-kushinagar-news-gkp4532835116","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह साल से एसडीएम हूं... भेज दूंगा जेल, नहीं होगी बेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह साल से एसडीएम हूं... भेज दूंगा जेल, नहीं होगी बेल
विज्ञापन
पडरौना कोतवाली में फरियाद सुनते एसडीएम महात्मा सिंह सीओ सिटी कुंदन सिंह।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह साल से एसडीएम हूं... भेज दूंगा जेल, नहीं होगी बेल
- गलत तथ्य प्रस्तुत करने पर फरियादी पर भड़के एसडीएम सदर
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में फरियादी के गलत तथ्य प्रस्तुत करने पर एसडीएम सदर महात्मा सिंह भड़क गए। सख्त लहजे में फरियादी से कहा कि छह साल से एसडीएम हूं, जेल भेज दूंगा, बेल भ नहीं हो पाएगी। एसडीएम की नाराजगी के बाद फरियादी वहां से चला गया।
शनिवार को पडरौना कोतवाली में सदर एडीएम महात्मा सिंह और सीओ सिटी कुदंन सिंह के नेतृत्व में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। इसी बीच एसडीएम के सामने पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल सिंघा पट्टी गांव का मामला आया। फरियाद लेकर पहुंचे सुंदर व शारदा का कहना था कि वर्ष 1990 में 39 डिस्मिल भूमि पट्टे में दी गई है। इसी पर गांव के एक व्यक्ति ने केस कर दिया। राजस्व टीम ने पट्टे की भूमि पर कब्जा भी दिलवा दिया है। इसी मामले में प्रतिवादी ने भी भूमि का दस्तावेज एसडीएम के सामने प्रस्तुत किया। वह एसडीएम के सामने गलत तर्क रखने लगा। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। एसडीएम ने कहा कि यदि बिना किसी आदेश के पट्टे की भूमि पर अवरोध पैदा किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कुल छह मामले आए। किसी का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।