फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   TGT Exam-405 cadidates absent

टीजीटी परीक्षा..

Sun, 08 Aug 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
TGT Exam-405 cadidates absent
उदित नारायण इंटर कालेज परिसर में रोल नंबर देखते टीजीटी के परिक्षार्थी।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
टीजीटी परीक्षा : 405 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर )। माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड परीक्षा की तरफ से शनिवार को जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर टीजीटी परीक्षा शुचिता के साथ संपन्न हुई। इन परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में हुई इस परीक्षा में कुल 2749 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 2344 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 405 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड बोर्ड की तरफ से टीजीटी परीक्षा के लिए नगर के उदित नारायण पीजी कॉलेज में दो और उदित नारायण इंटर कॉलेज में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शनिवार को उदित नारायण पीजी कॉलेज के एक और उदित नारायण इंटर कॉलेज में बने दोनों परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। उदित नारायण पीजी कॉलेज में केंद्र-ए पर प्रथम पाली में 367 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 1127 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 53 परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ दिए। इसी तरह उदित नारायण इंटर कॉलेज में बने केंद्र संख्या-ए में प्रथम पाली में कुल 480 और बी केंद्र में भी 480 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें कुल 812 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 147 ने परीक्षा छोड़ दी। इसके अलावा उदित नारायण पीजी कॉलेज में केंद्र-ए पर हुई द्वितीय पाली की परीक्षा में कुल 480 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 432 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 48 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन

इसी तरह उदित नारायण इंटर कॉलेज में बने दोनों केंद्रों पर द्वितीय पाली की परीक्षा में कुल 942 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। इसमें से 785 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जिसमें से 157 ने परीक्षा छोड़ दी। इस परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र पर किसी अभ्यर्थी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से शनिवार को जिले के तीन केंद्रों पर टीजीटी की परीक्षा संपन्न हुई। इसमें कुल 2749 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 2344 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 405 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed