फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   test

पुलिस कर्मचारियों और पत्रकारों को हुआ नि:शुल्क नेत्र परीक्षण

Sun, 01 May 2022 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
test
पुलिस कर्मचारियों और पत्रकारों को हुआ नि:शुल्क नेत्र परीक्षण
विज्ञापन

- 190 लोगों का हुआ परीक्षण, बांटे गए चश्मे
- हाटा कोतवाली परिसर में हुआ आयोजन
- राज कोकिल सेवा संस्थान एवं ईजेए के तत्वावधान में हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। रविवार को हाटा कोतवाली परिसर में पुलिस कर्मचारियों और पत्रकारों के लिए राजकोकिल सेवा संस्थान एवं इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से नि:शुल्क नेत्र परीक्षण और चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 190 लोगों की जांच की गई। उद्घाटन विधायक मोहन वर्मा ने किया।
लगातार मोबाइल पर कार्य करने और बढ़ती उम्र के साथ आंखों में आ रही दिक्कत को देखते हुए आंखों की जांच और चश्मा देने के लिए पत्रकार संगठन इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की अगुवाई में राज कोकिल सेवा संस्थान आगे आया है। पुलिस कर्मचारियों और पत्रकारों के लिए हाटा कोतवाली परिसर में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि पुलिस कर्मी लगातार ड्यूटी करने के कारण अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। कोतवाल आरके सिंह ने कहा कि पत्रकार संगठन और स्वयंसेवी संगठन ने पुलिस के लोगों की दुश्वारियों में बारे में सोचा है। इससे लग रहा है कि पुलिस के प्रति लोगों का नजरियां बदल रहा है। जिस प्रकार पुलिस समाज की रात दिन सेवा कर रही है वैसे ही अब समाज के लोग भी पुलिस को सहयोग दे रहे हैं। यह अच्छा कदम है। इस मौके पर नेत्र परीक्षण टीम में आलोक उपाध्याय, अंकुर, पवन उपाध्याय, आनंद और सत्यम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर में 150 लोगों का हुआ परीक्षण
फाजिलनर। कस्बा स्थित एक अस्पताल परिसर में मजदूर दिवस के मौके पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 150 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क दवा दी गईं। इस शिविर में बीपी, शुगर, खून आदि बीमारियों की जांच की गई। इस दौरान डॉ. अतुलेश पांडेय, डॉ. शिल्पी रावत, डॉ. टीपी सिंह, डॉ. अंशु सिंह, डॉ. पीएस मिश्रा, डॉ सीएस मिश्रा, डॉ. एसपी मिश्रा, बबलू सिंह, रामजन्म, अहमद और प्रियंका आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed