{"_id":"686d6684e26ce6a96c0099e4","slug":"terror-dogs-seen-scratching-innocent-child-in-sleep-screams-echoing-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-141171-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहशत : मासूम को नींद में नोचते दिख रहे कुत्ते, गूंज रही चीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहशत : मासूम को नींद में नोचते दिख रहे कुत्ते, गूंज रही चीख
Wed, 09 Jul 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
कसया। नगर पालिका कुशीनगर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। बड़े भाई को बुलाने के लिए घर से निकल रहा छोटे भाई को गेट से ही कुत्तों का झुंड दबोच ले गया और बुरी तरह काटकर जख्मी कर दिया। मोहल्ले के लोग दहशत में हैं। इस मोहल्ले में शाम ढलते ही सड़कें सूनी हो जा रहीं हैं। अस्पताल से घर पहुंचे अनिक के मन से कुत्तों का डर नहीं निकल रहा है। नींद में भी रुक-रुक कर चीख रहा है। कुशीनगर नगर पालिका के अमिय नगर (राजा के बगीचे के पास) देवरिया के रहने वाले विजय सिंह मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। चारों तरफ आबादी है। इसके बावजूद कुत्ते इंसानों पर हमले कर रहे हैं।
विजय सिंह ने बताया कि इनका बड़ा बेटा आठ वर्षीय नवीन सिंह सोमवार की शाम को बाहर गया था, छोटा बेटा अनिक उसे बुलाने के लिए बाहर निकला। अभी गेट खोला ही था कि सड़क पर कुत्तों की झुंड उसे खींच ले गया और बुरी तरह नोच डाला।
घर के सामने रहने वाली प्रीती सिंह ने घर की सीसीटीवी कैमरे में कुत्तों को नोचते हुई देखा तो उन्होंने बाहर निकलकर बच्चे को बचाया। अनिक एलकेजी में पढ़ता है। मेडिकल कॉलेज कुशीनगर से इलाज के बाद डॉक्टर डिस्चार्ज तो कर दिया हैं, लेकिन अभी भी डरा हुआ है। नींद खुलने पर रो रहा है। करीब बीच दिन पूर्व इसी मोहल्ले की 45 वर्षीय नैंसी घर से कही जाने के लिए निकली, इस दौरान कुतों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
अभी भी उनका इलाज चल रहा है। इस डर की वजह से बच्चों को तो लोग अकेले घरों से नहीं निकलने दे रहे हैं। बड़ों भी सावधानी और सुरक्षा के साथ निकलना पड़ रहा है। सुबह का मार्निंग वॉक भी बंद हो गया है, जिस तरह से कुत्तों ने बेटे को काटा है, भगवान का शुक्र है कि उसकी जान बच गई है।