{"_id":"5d1e418b8ebc3e3c7c22c521","slug":"tension-over-converson-kushinagar-news-gkp3125901199","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मान्तरण की सूचना से तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मान्तरण की सूचना से तनाव
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन की सूचना पर पहुंचे हियुवा कार्यकर्ता
पुलिस के पहुंचने से पहले भाग निकले आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
कोटवा बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के रायपुर भैंसही के टोला भेड़िहारी में गुरुवार को धर्म परिवर्तन कराने की सूचना पर हियुवा के कार्यकर्ता और पुलिस कर्मियों के पहुंचने के पहले की संदिग्ध लोग भागने में कामयाब रहे। इस को लेकर क्षेत्र में तनाव है।
लोगों ने बताया कि महराजगंज जिले के थाना कोठीभार निवासी ईसाई धर्मावलंबी व्यक्ति अपने सहयोगियों के साथ कुछ दिनों से यहां आ-जा रहा था। उनकी संदिग्ध गतिविधियों को देख कुछ लोग निगरानी करने लगे। गुरुवार को संदिग्ध व्यक्ति चार पांच लोगों के साथ पहुंचा और 15-20 युवतियों और महिलाओं को इकट्ठा कर बाइबिल, कैलेंडर व साहित्य बांटकर प्रार्थना कराने लगे। वे ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने लगे। सूचना मिलते ही हियुवा जिला प्रभारी रामअधार राजभर और मोनू मिश्र ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही संदिग्ध व्यक्ति सहयोगियों सहित मौके से भाग गया। हियुवा जिला प्रभारी ने कहा कि धर्मांतरण का कार्य कुछ लोग पैसे का प्रलोभन देकर करवाने का कुचक्र कर रहे हैं। इसे किसी कीमत पर होने नहीं दिया जाएगा। पुलिस को आगाह कर दिया गया है। इस दौरान हियुवा के तहसील प्रभारी अशोक सिंह, उपाध्यक्ष मोनू मिश्रा, हरिहर सिंह, भुआल साहनी, धीरेंद्र विश्वकर्मा,मदन, बृजेश शर्मा, नागेंद्र वर्मा, नीपू पांडेय, महेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गांव में कोई व्यक्ति प्रार्थना कराने आया था। धर्म परिवर्तन आदि से संबंधित तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।