फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Temperatures rose by two degrees, people were suffering from the heat

Kushinagar News: दो डिग्री चढ़ा पारा, गर्मी से बेहाल हुए लोग

Fri, 09 May 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 09 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Temperatures rose by two degrees, people were suffering from the heat
पडरौना। मौसम में उतार-चढ़ाव के बाद एक बार फिर गर्मी बढ़ी है। तपिश व उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार की तुलना में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

गर्मी से राहत मिलने के फिलहाल कोई आसार नहीं हैं। जिले में पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बुधवार की सुबह बारिश के बाद धूप निकलने से उमस बढ़ गई थी। बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहा और सुबह से तेज धूप निकल आई। दिन चढ़ने के साथ धूप तीखी होती रही। दोपहर के समय चिलचिलाती धूप ने बदन झुलसने का अहसास कराया। गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। बाहर तपिश तो घर व दफ्तरों में उमस ने चैन नहीं लेने दिया। दिनभर गर्मी ने खूब सितम ढाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed