{"_id":"65aae861b7b8bc12e409f7c4","slug":"temperature-rises-due-to-mild-sunlight-no-relief-from-melting-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-11321-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हल्की धूप से चढ़ा पारा, नहीं मिली गलन से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हल्की धूप से चढ़ा पारा, नहीं मिली गलन से राहत
Sat, 20 Jan 2024 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 20 Jan 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। गलन और सर्द हवाओं के प्रकोप को झेल रहे लोगों को शुक्रवार को दोपहर में हल्की धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली, लेकिन सर्द हवा ने पीछा नहीं छोड़ा। अधिकतम तापमान सामान्य नहीं होने के कारण लोग ठंड से ठिठुरते रहे। घरों में रोज की तरह ही रूम हीटर ही सहारा बने रहे।
मौसम में लगातार चल रहे बदलाव के बीच शुक्रवार के दिन हल्की धूप निकलने से भले ही पारे ने थोड़ी उछाल लगाई हो, लेकिन लोगों को गलन से राहत नहीं मिल सकी। दिन का तापमान 18 तक पहुंच गया। उसके बाद भी सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। इस कारण जिले में गलन का प्रकोप जारी रहा। रात का पारा आठ डिग्री तक पहुंच गया, इसके चलते शाम होते ही गलन भरी ठंड बढ़ गई। कामकाज के लिए घर से बाहर निकलने वाले लोग भी कंपाने वाली सर्दी से बचने का उपाय खोजते दिखे। शाम को शहर के अलग -अलग स्थानों पर जल रहे अलाव के पास लोगों का जमावड़ा लगा रहा। शाम होते ही गलन ने पूरे जिले को अपनी गिरफ्त में घेर लिया। रात में समय से पहले ही बाजारों में सन्नाटा दिखाई देने लगा। उधर मौसम विभाग की तरफ से आने वाले कुछ दिनों तक मौसम के उतार चढ़ाव होने की आशंका जताई गई है। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम विज्ञानी श्रुति वी सिंह ने बताया कि सर्दी का सितम ऐसे ही जारी रहेगा। चार दिन बाद लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
दूसरी ओर पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में इस प्रकार का मौसम लगातार बना हुआ है। पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. संजीव सुमन ने कहा कि जब भी मौसम में उतार चढ़ाव होता है, तब शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने लगती है। इस तरह की सबसे अधिक दिक्कत बच्चे और बुजुर्गों में होती है। ऐसे में सभी लोगों को भोजन में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व लेना चाहिए। ताकि शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे। धूप होने पर बच्चों को एकाएक कपड़े कम न करें। शाम के समय बच्चों को घर से बाहर न निकालें। हृदय रोग से पीड़ित लोगों को सुबह टहलने से बचना चाहिए। घर पर ही व्यायाम करना चाहिए।