फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teenager murdered in Tamkuhiraj area; protest held by placing the body on the road.

Kushinagar News: तमकुहीराज क्षेत्र में किशोर की हत्या, सड़क पर शव रखकर हंगामा

Mon, 03 Aug 2026 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 03 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Teenager murdered in Tamkuhiraj area; protest held by placing the body on the road.
गांव के सामने सड़क पर शव रख कर प्रदर्शन करते लोग।स्रोत-सोशल मीडिया
कुशीनगर। तमकुहीराज क्षेत्र के चखनीखास के 14 वर्षीय आदर्श चौहान को बाइक सवार तीन युवकों ने गांव के बाहर बुलाकर शनिवार देर रात चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी और भाग गए। गुस्साए लोगों ने रविवार को सड़क पर शव रख कर हंगामा किया। घर वालों ने रुपये नहीं देने पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने किशोर के पिता की तहरीर पर पांच नामजद और कुछ अज्ञात युवकों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद रविवार शाम करीब 5:30 बजे शव लाया गया तो गुस्साए ग्रामीणों ने एंबुलेंस से शव उतारने से मना कर दिया। कुछ देर बाद शव को तमकुहीराज-तरया मार्ग पर रखकर हंगामा करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पाकर मौके पर आई पुलिस ने उन्हें समझाने व प्रदर्शन खत्म कराने का प्रयास में जुटी रही। इसके बाद परिजन और ग्रामीण सड़क से शव को उठाकर अपने दरवाजे पर ले गए और वहां भी कार्रवाई की मांग को लेकर डटे रहे। इस दौरान परिजनों और ग्रामीणों की पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

चखनीखास के चंद्रेश्वर चौहान का बेटा आदर्श चौहान (14) कक्षा नौ का छात्र था। घर वालों का आरोप है कि विद्यालय के रास्ते में गांव के ही प्रदीप मिश्रा, सागर, ऋतिक मिश्रा, राजा और उसके साथी आदर्श को परेशान करते थे और जबरन रुपये की मांग करते थे। बैग में रखा खाने का सामान छीन लेते थे। इसको लेकर आदर्श से विवाद भी होता था। शनिवार को आदर्श स्कूल से घर आया था। रात करीब 9:30 बजे आरोपियों ने आदर्श को पड़ोस के तीन युवकों के माध्यम से तमकुहीराज-तरया रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के बाहर पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही प्रदीप मिश्रा, रोहित मिश्रा व सागर बाइक से आए और आदर्श के पेट में चाकू घोंप कर भाग निकले। सूचना मिलते ही परिजन पहुंचे और आदर्श को बाइक से सीएचसी ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने इस मामले में प्रदीप मिश्रा, रोहित मिश्रा, सागर, ऋतिक, राजा और कुछ अज्ञात लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे लोग : किशोर की निर्मम हत्या की जानकारी होने पर रविवार सुबह से ही पीड़ित परिवार से मिलने और सांत्वना देने वालों लोगों की भीड़ जुटी रही। जिसमें सपा नेता डॉ. उदय नारायण गुप्ता, पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू, मधुरश्याम राय, प्रधान सुविंद चौहान, अब्दुल मन्नान, राकेश यादव, तीर्थराज गिरी ने पीड़ित परिवार के लोगों को ढांढ़स बंधाया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

बड़े भाई से भी मांग चुका है रंगदारी : आरोपी युवक मनबढ़ किस्म के हैं और देर रात तक सड़क पर आने-जाने वाले लोगों से दबंगई करते रहते हैं। कुछ माह पूर्व प्रदीप मिश्रा अपने साथियों के साथ मृतक आदर्श के बड़े भाई बैजू चौहान से रंगदारी मांग चुका है। बकौल बैजू चौहान, कुछ माह पूर्व प्रदीप मिश्रा अपने साथियों संग दस हजार रुपये रंगदारी मांगने लगा। इन्कार करने पर मारपीट करने की नीयत से दोबारा पहुंचा और चाकू निकाल कर हत्या की धमकी देने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया। डायल 112 को सूचना दी गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed