फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teenager injured in crocodile attack

Kushinagar News: मगरमच्छ के हमले से किशोर घायल

Mon, 29 Jul 2024 05:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 29 Jul 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Teenager injured in crocodile attack
खड्डा। बाढ़ प्रभावित गांव हरिहरपुर में शनिवार देर शाम सरेह की तरफ गए किशोर पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। उसके बड़े भाई ने किसी तरह उसे बचाया। पास में सरकारी अस्पताल न होने से किशोर का गांव में ही इलाज चल रहा है। सूचना पाकर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि बाढ़ के साथ मगरमच्छ समेत अन्य जलीय जीव-जंतु आए हैं। इससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

खड्डा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी सूरज चौधरी (16) अपने बड़े भाई प्रिंस चौधरी के साथ शनिवार को सरेह की तरफ खेत में काम कर रहे घर वालों को भोजन पहुंचाने जा रहे थे। नाला पार करते समय सूरज के पैर को मगरमच्छ ने पकड़ लिया और उसे जख्मी कर दिया। चीख सुनकर साथ रहे बड़े भाई ने किसी तरह उसे बचा लिया। सूरज के पैर में जख्म हो गए हैं। नजदीक में सरकारी अस्पताल नहीं होने से गांव में ही डॉक्टर बुलाकर इलाज कराया जा रहा है। इस संबंध में डिप्टी रेंजर खड्डा अमित कुमार तिवारी ने बताया कि पानी के साथ भटककर खेतों व रिहाइशी इलाकों में जलीय जीव-जंतु पहुंच जाते हैं। ऐसे में लोग सतर्कता बरतें और पानी से होकर जाने से परहेज करें। किसी तरह की परेशानी हो तो वन विभाग को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed