{"_id":"62daf972dff2920fa426b7ec","slug":"teenager-found-after-11-month-kushinagar-news-gkp4446048117","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्यारह माह बाद मिली किशोरी, कोर्ट में दर्ज होगा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्यारह माह बाद मिली किशोरी, कोर्ट में दर्ज होगा बयान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्यारह माह बाद मिली किशोरी, कोर्ट में दर्ज होगा बयान
- साथ ले जाने वाले युवक पर शारीरिक शोषण और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। ग्यारह माह पहले घर से लापता हुई किशोरी मिल गई है। उसने हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक युवक पर शारीरिक शोषण करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसका बयान कोर्ट में दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है।
खड्डा क्षेत्र की 16 वर्षीय एक किशोरी नौ अगस्त 2021 की रात में घर से लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। परिजनों ने बताया कि पांच दिन पूर्व पुलिस ने सूचना दी कि किशोरी को ढूंढ लिया गया है। वह थाने में पुलिस की अभिरक्षा में थी। परिजनों के मुताबिक किशोरी ने बताया कि हनुमानगंज थाना क्षेत्र का एक युवक झांसा देकर उसे अपने साथ ले गया था। उसे अपने रिश्तेदार के घर रखा था। इस दरम्यान किशोरी का शारीरिक शोषण करता रहा। परिजनों के मुताबिक किशोरी ने यह भी बताया है कि युवक ने उसके साथ अमानवीय कृत्य करने के साथ ही जान से मारने की कोशिश भी की। किशोरी के साथ वास्तव में क्या घटित हुआ है, यह उसके कोर्ट में दिए बयान तथा पुलिस की विवेचना के बाद ही उजागर हो पाएगा।
खड्डा थाने के प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह का कहना है कि किशोरी के लापता होने का मुकदमा दर्ज है। किशोरी ने एक युवक से शादी की थी। अब मिली है। कोर्ट में बयान कराया जा रहा है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।