फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teenager dies after being hit by truck

ट्रक की चपेट में आने से किशोर की मौत

Wed, 08 Dec 2021 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies after being hit by truck
ट्रक की चपेट में आने से किशोर की मौत
विज्ञापन

सलेमगढ़ के नोनियापट्टी टोला का निवासी था आदित्य
सलेमगढ़ (कुशीनगर)। तरयासुजान थानाक्षेत्र के सलेमगढ़ के पास दो ट्रकों के ओवरटेक करते समय सड़क के किनारे चल रहा 17 वर्षीय किशोर चपेट में आ गया। ट्रक उसके ऊपर से गुजर गए। उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहे।
जानकारी के अनुसार सलेमगढ़ गांव के नोनियापट्टी टोला निवासी उमेश मिश्रा का बेटा आदित्य सलेमगढ़ चौराहे की तरफ आया था। दोपहर करीब 12 बजे सड़क के किनारे चलते समय दो ट्रक एक-दूसरे को ओवरटेक करते हुए आए। आदित्य उनकी चपेट में आ गया और ट्रक उसे रौंदते हुए आगे बढ़ गए। उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे बहादुरपुर पुलिस चौकी प्रभारी धनंजय राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज से ट्रक की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

सड़क हादसे में मजदूर की मौत
सुकरौली (कुशीनगर)। हाटा कोतवाली क्षेत्र के बढ़या बुजुर्ग गांव के जोगीवीर टोला निवासी एक मजदूर को काम पर जाते समय वाहन ने टक्कर मार दी। इससे मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सुकरौली पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़या बुजुर्ग गांव के जोगीवीर टोला निवासी वीरेंद्र सिंह (40) बुधवार सुबह गोरखपुर मजदूरी करने साइकिल से जा रहे थे। अभी वह फोरलेन स्थित गोरखपुर जनपद के चौरीचौरा थाना के रामपुर बुजुर्ग चौराहे के पास पहुंचे थे कि किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एनएचएआई के एंबुलेंस से उन्हें पीएचसी सुकरौली पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची गोरखपुर जनपद के सोनबरसा चौकी की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed