फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teenager crushed to death by tractor, angry villagers vandalise sugar mill

Kushinagar News: ट्रैक्टर से कुचलकर किशोर की मौत, नाराज ग्रामीणों में चीनी मिल में की तोड़फोड़

Mon, 08 Dec 2025 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Teenager crushed to death by tractor, angry villagers vandalise sugar mill
अभिनव की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।
हाटा। क्षेत्र के ढाढ़ा चौराहे के पास रविवार दोपहर करीब तीन बजे बेकाबू गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से 14 वर्षीय अभिनव पुत्र अच्छेलाल यादव की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। घटना से नाराज हाटा नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 13 स्वामी विवेकानंद नगर के हरपुर निवासी अभिनव के परिजन और अन्य ग्रामीण चीनी मिल पहुंच गए और वहां तोड़फोड़ शुरू कर दी। करीब डेढ़ घंटे बाद मौक पर पहुंची पुलिस ने नाराज लोगों को समझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस हंगामे और तोड़फोड़ के कारण करीब पांच घंटे तक मिल में उत्पादन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ढाढ़ा चीन मिल के यार्ड इंचार्ज अच्छेलाल का बेटा 14 वर्षीय अभिनव रविवार दोपहर घर के पास हाईवे के किनारे खड़ा था। इस दौरान गन्ना लेकर तेज रफ्तार में आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित हो गई और अभिनव को कुचल दिया। अभिनव कक्षा आठ में पढ़ता था और दो भाइयों में बड़ा था। हादसे के बाद घर में मातम छा गया।
विज्ञापन

उधर, हादसे के बाद आसपास के लोगों के शोर मचाने पर ट्रैक्टर चालक कुछ दूर आगे वाहन छोड़कर भाग निकला। किशोर की मौत से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। देर शाम करीब पांच बजे ग्रामीण ढाढ़ा चीनी मिल परिसर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान मिल के अंदर लगे पांच तौल केंद्रों में तोड़फोड़ कर दी। इससे मिल प्रशासन और किसानों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। तोड़फोड़ का विरोध करने के दौरान कुछ चीनी मिल कर्मचारियों को चोटें आई हैं। तोड़फोड़ के कारण मिल में कामकाज पूरी तरह ठप पड़ गया। मिल दोबारा चालू करने के प्रयास में देर रात तक कर्मचारी जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही हाटा कोतवाली पुलिस और कसया सीओ कुंदन सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने नाराज लोगों को समझाकर शांत कराया। तनाव के मद्देनजर मौके पर पीएसी व पुलिस तैनात है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।


गन्ना लदी ट्रॉली से कुचलकर एक छात्र की मौत हुई है। इससे नाराज हरपुर के ग्रामीणों ने चीनी मिल में हंगामा किया। ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया गया। मौके पर पुलिस तैनात है। चीनी मिल को चालू करने में कर्मचारी जुटे हैं।

सीओ कुंदन सिंह, कसया




हादसा चीनी मिल परिसर से बाहर हुआ। हरपुर गांव के नाराज लोग चीनी मिल के अंदर आ गए और तोड़फोड़ की। कुछ कर्मचारियों को हल्की चोटें आई हैं। तौल केंद्र के उपकरण क्षतिग्रस्त होने के चलते चीनी मिल को बंद करना पड़ा। गन्ने की तौल शुरू होने के बाद चीनी मिल में पेराई शुरू होगी।
-आरके गुप्ता, जीएम,चीनी मिल ढाढ़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed