फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teenage girl molested after entering house through roof, FIR registered

Kushinagar News: छत के रास्ते घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 08 Feb 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 08 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl molested after entering house through roof, FIR registered
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में घर आई किशोरी के साथ छत के रास्ते घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। किशोरी के रिश्तेदार की तहरीर पर पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि चार फरवरी को उनकी भांजी घर आई हुई थी। आरोप है कि आधी रात को पड़ोस का युवक शुभग कुमार दीवार के सहारे छत पर चढ़ गया और सीढ़ी के रास्ते घर में घुसकर किशोरी के साथ जबरदस्ती छेड़खानी करने लगा।
विज्ञापन

किशोरी के शोर मचाने पर घर की महिला पहुंची, जिसके बाद आरोपी युवक फरार हो गया। पीड़िता के मामा के अनुसार, घटना के समय वे रिश्तेदारी में गए हुए थे। घर लौटने पर पत्नी ने पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed