{"_id":"69e936accbcc1b329a0c8ec8","slug":"teenage-girl-missing-fir-registered-for-issuing-threats-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-158526-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: किशोरी लापता, धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: किशोरी लापता, धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज
Thu, 23 Apr 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी लापता हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार घर से निकली दसवीं की छात्रा की मां ने तहरीर में बताया कि उनकी लगभग 15 वर्षीय बेटी तीन दिन पूर्व करीब 1 बजे रात को घर से कहीं चली गई, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने रिश्तेदारी व आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
पीड़िता के परिवार का आरोप है कि गांव का ही एक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस संबंध में आरोपी के घर पूछताछ करने पर वे लोग गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर में यह भी कहा है कि घर में रखे करीब 50 हजार रुपये और गहने भी गायब हैं, जिसे बेटी के साथ ले जाने की आशंका जता रहे हैं। एसएचओ आशुतोष सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया हैं। जल्द ही किशोरी को ढूंढ़ कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।