{"_id":"664290370c9af61e550b5d94","slug":"teen-molested-when-she-went-to-defecate-case-filed-against-five-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-116759-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शौच करने गई किशोरी से छेड़छाड़, पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शौच करने गई किशोरी से छेड़छाड़, पांच पर केस
Tue, 14 May 2024 03:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 14 May 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे शौच करने घर से बाहर गई किशोरी से गांव के ही तीन लोगों ने छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले। किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। शिकायत करने गई किशोरी की मां को आरोपियों ने अमर्यादित व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे भगा दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच के खिलाफ छेड़छाड़ व एससी-एसटी का केस दर्ज किया है।
किशोरी की मां की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि उसकी बेटी बृहस्पतिवार की सुबह घर से बाहर शौच के लिए गई थी। इसी दौरान तीन लोग घात लगा कर बैठे थे। किशोरी को अकेला पाकर आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म की नीयत से अश्लील हरकत करते हुए उसके कपडे़ फाड़ डाले। किशोरी के शोर मचाने पर जब लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। किशोरी की मां शिकायत करने गई तो आरोपी व उसके परिवार के लोगों ने अमर्यादित व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी देकर भगा दिया। आरोप है कि इसके पहले भी आरोपी किशोरी से छेड़छाड़ कर चुके हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चंद्रबली चौहान, राजबली चौहान, दिलचंद चौहान के अलावा दो महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर तमकुहीराज अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।